Business Ideas: अगर आप हाउसवाइफ हैं और घर बैठे कमाई करना चाहती हैं, तो ये खबर आपके काम की है. गृहस्थ महिलाएं भी बिजनेस करके कमा सकती हैं. घर से बिजनेस करना हो तो टिफिन सर्विस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है. इस बिजनेस को घर के एक छोटे से कमरे से भी शुरू किया जा सकता है. यहां से आप इसके बारे में डिटेल में जान सकते हैं.
क्यों बढ़ रही है टिफिन सर्विस की मांग?
बड़े शहरों में नौकरीपेशा लोग, छात्र और अकेले रहने वाले लोग घर जैसा खाना पसंद करते हैं. यही वजह है कि टिफिन सर्विस की मांग लगातार बढ़ रही है.
बिना OTP शेयर किए बैंक अकाउंट से पैसे कट गए? जानें पैसे वापस लाने के ये नए लीगल तरीके
कितनी लागत आएगी?
इस बिजनेस को 5,000 से 15,000 रुपये के शुरुआती निवेश के साथ शुरू किया जा सकता है. आपको सिर्फ किचन का सामान, पैकिंग सामग्री और डिलीवरी की व्यवस्था करनी होगी. बस आप बिजनेस वुमन बन गईं.
कितनी हो सकती है कमाई?
अगर आप रोज 15 से 20 टिफिन सप्लाई करती हैं और हर एक टिफिन का 70 से 100 रुपये चार्ज करती हैं, तो हर महीने 15,000 रुपये या उससे ज्यादा की कमाई की जा सकती है.
26 जून तक कई ट्रेनें रद्द, कई देरी से चलेंगी, सफर से पहले देखें पूरी लिस्ट
ग्राहक कैसे मिलेंगे?
महिलाओं के लिए क्यों है बेहतर?
इस बिजनेस की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे घर और परिवार की जिम्मेदारियों के साथ भी आसानी से चलाया जा सकता है. इसके लिए किसी बड़ी दुकान या ऑफिस की जरूरत नहीं होती. घर के किचन से ये बिजनेस आसानी से चलाया जा सकता है. इसमें कम निवेश, कम जोखिम और लगातार बढ़ती मांग है, जिसके कारण टिफिन सर्विस महिलाओं के लिए घर बैठे कमाई का बेस्ट ऑप्शन है.