आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए भारत की 84-सदस्यीय टीम घोषित
Indias News Hindi June 16, 2026 02:42 AM

New Delhi, 15 जून . नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) ने Monday को आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए 84-सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान किया है. यह प्रतियोगिता जर्मनी के सुहल में खेली जाएगी, जिसमें India के बेहतरीन जूनियर शूटर राइफल, पिस्टल और शॉटगन इवेंट्स में हिस्सा लेंगे.

आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड चैंपियनशिप की शुरुआत 16 जून को खिलाड़ियों और अधिकारियों के पहुंचने के साथ होगी. 17 जून को इवेंट से पहले ट्रेनिंग सेशन और टेक्निकल मीटिंग्स होंगी. क्वालिफिकेशन राउंड और फाइनल 18 जून से 25 जून तक होंगे, जबकि खिलाड़ी और अधिकारी 26 जून को वापस लौटेंगे.

भारतीय टीम सभी इवेंट्स में मजबूती से हिस्सा ले रही है. India राइफल इवेंट्स में, 10 मीटर एयर राइफल जूनियर पुरुष, 10 मीटर एयर राइफल जूनियर महिला, 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन जूनियर पुरुष और 50 मीटर राइफल 3 पोजीशन जूनियर महिला कैटेगरी में छह-छह शूटर भेजेगा. देश के तीन शूटर 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर पुरुष इवेंट में और चार शूटर 50 मीटर राइफल प्रोन जूनियर महिला प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे.

पिस्टल टीम में 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर पुरुष और 10 मीटर एयर पिस्टल जूनियर महिला कैटेगरी में छह-छह शूटर शामिल हैं. India 25 मीटर रैपिड फायर पिस्टल जूनियर पुरुष इवेंट के लिए चार शूटर और 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल जूनियर महिला प्रतियोगिता के लिए आठ शूटर भी भेजेगा.

तीन शूटर 25 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष इवेंट में हिस्सा लेंगे. 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर पुरुष और 25 मीटर स्टैंडर्ड पिस्टल जूनियर महिला कैटेगरी में छह-छह शूटर शामिल हैं. India के छह खिलाड़ी 50 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष इवेंट में, चार खिलाड़ी 50 मीटर पिस्टल जूनियर महिला प्रतियोगिता में और तीन खिलाड़ी राइफल एसएस कैटेगरी में हिस्सा लेंगे.

शॉटगन इवेंट्स में, India ट्रैप जूनियर पुरुष, ट्रैप जूनियर महिला और स्कीट जूनियर पुरुष इवेंट्स में छह-छह शूटर भेजेगा. चार खिलाड़ी स्कीट जूनियर महिला कैटेगरी में हिस्सा लेंगे. इसके अलावा, India मिक्स्ड इवेंट्स में भी हिस्सा लेगा. एयर राइफल मिक्स्ड टीम जूनियर, एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम जूनियर और ट्रैप मिक्स्ड टीम जूनियर प्रतियोगिताओं में हर एक में दो-दो टीमें उतारेगा.

आरएसजी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.