शीत्सांग में लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग प्रतिभा प्रशिक्षण केंद्र की शुरुआत
Indias News Hindi June 16, 2026 02:42 AM

बीजिंग, 15 जून . हाल ही में दक्षिण-पश्चिम चीन के शीत्सांग स्वायत्त प्रदेश की राजधानी ल्हासा में ‘फंगखांग लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग प्रतिभा प्रशिक्षण केंद्र’ का औपचारिक उद्घाटन किया गया.

इस केंद्र की स्थापना ऐसे पेशेवरों को तैयार करने के लिए की गई है, जो लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग के क्षेत्र में तकनीकी रूप से दक्ष होने के साथ-साथ व्यावहारिक अनुभव भी रखते हों.

केंद्र में प्रशिक्षण स्थल, उड़ान सहायता और परिचालन प्रबंधन जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. यहां मुख्य रूप से ड्रोन संचालकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा. इसके अलावा उद्योग आधारित अनुप्रयोग प्रशिक्षण, आपातकालीन तैयारी अभ्यास और लो-ऑल्टीट्यूड अनुप्रयोगों से जुड़ा व्यावहारिक अनुभव भी कराया जाएगा.

यह पहल शीत्सांग नागरिक उड्डयन जनरल एविएशन कंपनी द्वारा क्षेत्र में लो-ऑल्टीट्यूड अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है. साथ ही, इसका उद्देश्य ड्रोन संचालन प्रशिक्षण को मजबूत करना और संबंधित क्षेत्रों में तकनीकी क्षमता का विकास करना भी है.

कंपनी के एक अधिकारी ने कहा कि वे शीत्सांग के स्थानीय संसाधनों का पूरा उपयोग करते हुए विभिन्न भागीदारों के साथ मिलकर पठार पर लो-ऑल्टीट्यूड आर्थिक क्षेत्र के विकास पर काम करेंगे.

उन्होंने कहा कि प्रतिभा विकास, व्यावहारिक अनुप्रयोग और औद्योगिक विस्तार को एक साथ जोड़कर शीत्सांग के लो-ऑल्टीट्यूड उद्योग को उच्च गुणवत्ता के साथ आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा.

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

एबीएम/

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.