पॉपुलर टीवी एक्टर संचिता उगले अब इस दुनिया में नहीं रहीं. उन्होंने 14 जून को सुसाइड कर लिया. संचिता ने फिल्म 'छावा' में भी काम किया था. एक्टर के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. एक्टर उनकी मौत पर शोक व्यक्त कर रहे हैं. एक्टर ज्योत्सना चंदोला बहुत इमोशनल हो गई हैं. वहीं एख्टर आंचल ने भी रिएक्ट किया है.
एक्टर आंचल खुराना ने कैप्शन में लिखा, 'हो सकता है कि इससे चैनल और प्रोड्यूसर नाराज हो जाएं, लेकिन सच तो यही है. कैमरे के सामने मैं भले ही हंस रही हूं लेकिन अंदर एक तूफान चल रहा होता है. हर दिन हम ऑडिशन और सपने को पाने की कोशिश में जागते हैं. हमारी थकान किसी को नहीं दिखती है. रिलिवेंट बने रहने का दबाव और भुला दिए जाने का डर बहुत भारी होता है. वो ये नहीं देख पाते कि बंद दरवाजों के पीछे हम अंदर से कैसे टूट जाते हैं.'
'30 साल की संचिता ने सुसाइड कर लिया'
उन्होंने कहा, 'एक और एक्टर ने सुसाइड कर लिया. 30 साल की संचिता ने सुसाइड कर लिया. चैनल को टीआरपी चाहिए. प्रोड्यूसर्स को बजट बचाना है. ऑडियंस को एंटरटेनमेंट चाहिए. लेकिन क्या कभी ये सोचा है कि एक एक्टर पर क्या गुजरती है. एक छोटी सी बात हुई रिप्लेसमेंट. किसी के साथ सोओगे नहीं तो रिप्लेसमेंट. अगर किसी से बहस कर लोगो या सेल्फ रिस्पेक्ट बचा लोगो तो रिप्लेसमेंट. सब कहते हैं कि स्ट्रॉन्ग बनो लेकिन ये तो कोई नहीं बताता कि कब तक स्ट्रॉन्ग बने. और कितनी बार बनना है. जहां तक रही चैनल और प्रोड्यूसर्स की बात तो वो सबसे ज्यादा खराब होते हैं. उन्हें प्रॉफिट से ऊपर कुछ नहीं दिखता है. मेरे साथ भी हुआ है. वो आपको 1 हजार रुपये के लिए भी रिजेक्ट कर सकते हैं. और अगर आप किसी के साथ कुछ करने को तैयार नहीं है तो वो आपको रिप्लेस कर देंगे. फिलहाल मैं अपने पेरेंट्स के साथ दिल्ली में हूं. मैं भी बहुत प्रेशर में थी. अकेले ये डिप्रेशन खा जाएगा. प्लीज अपनी फैमिली के आसपास रहिए.'
View this post on Instagram
इमोशनल हुईं ज्योत्सना चंदोला
एक्टर ज्योत्सना चंदोला ने रोते हुए एक वीडियो शेयर किया. वो संचिता की मौत से बहुत दुखी है. एक्टर ने कहा, 'संचिता मेरी दोस्त-को एक्टर थी. जिसे मैं बहुत कुछ-कुछ समझाती थी. क्यों किया, कैसे किया, क्या वजह थी उसके बारे में मुझे नहीं बोलना है. न ही मैं जानती हूं. जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ. इसका मतलब ये नहीं कि वो बहुत ही कमजोर थी. बस इतना था कि मेंटली वो उस मोमेंट पर सही नहीं थी. मेंटल प्रेशर बहुत बड़ा प्रेशर होता है. मैं पहले भी बोलती आई हूं. जब हम बहुत छोटी-छोटी बात पर रिएक्ट करते हैं तो बहुत लोग बोल देते हैं कि तुम इतनी सी बात पर रिएक्ट क्यों कर रही हो. ये भी कोई बात है. हमें उस मोमेंट पर कभी-कभी सिर्फ सुन लेना होता है.'
View this post on Instagram
आगे कहा, 'पिछले एक महीने से मेरी उससे बात नहीं हो पा रही थी. जरुरी नहीं कि हर दिन बात कर पाएं. पर मुझे लग रहा है कि काश अगर मेरी बात हो रही होती. कभी न कभी तो उसने कुछ तो बोला होगा. जो बात सामने वाले के लिए नॉर्मल हो, हो सकता है वो उसके लिए नॉर्मल न हो. मुझसे कोई न पूछे कि उसने क्या किया, कैसे किया और क्यों किया. जो हुआ अच्छा नहीं हुआ. जहां है वो बस सुकून में रहे. बस जब भी कोई आपसे अपनी परेशानी शेयर करे तो उसे हल्के में मत लेना.'
उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'मेंटल हेल्थ बहुत सीरियस है. हम खुद ही सजग हो जाएं तो बात ही क्या है. मैं उनमें से नहीं हूं जो ऐसे वीडियोज डालूं. हो सकता है मैं इसे डिलीट भी कर दूं, बस दिल किया तो कह दिया. रेस्ट इन पीस संचिता. संचिता आपने जिंदगी में बहुत कुछ अमेजिंग किया. पर्सनली मैंने कभी ज्यादा पूछा नहीं तुमसे. जितना लगा उतना कहा कभी कभी लगता है ना कि क्या ये सब समझाना चाहिए या नहीं लेकिन. उम्मीद करती हूं कि तुम्हें पता हो. कि ये करने से कुछ सही नहीं हो जाता है. बस अब ये प्रार्थना है जहां हो अब वहां से एक नई शुरुआत करो. भगवान तुम्हारी इस जर्नी में तुम्हारा साथ दे और घर के लोगों को हिम्मत दे.'