बॉक्स ऑफिस पर राज करेंगे अरशद वारसी! एक्टर की इस साल रिलीज होंगी चार कॉमेडी फिल्में, जानें- रिलीज डेट
निशा शर्मा June 16, 2026 05:12 PM

अरशद वारसी इस समय सबसे बिजी अभिनेताओं में से एक हैं.साल 2026 में अपने शानदार 30 साल पूरे करने वाले इस अभिनेता की जल्द ही 'प्रीतम एंड पेड्रो' से लेकर ‘धमाल 4’ तक चार मचअवेटेड कॉमेडी ड्रामा जल्द ही रिलीज होने वाली हैं. भारत की कुछ सबसे पसंदीदा फ्रेंचाइज़ी और आने वाली वेब सीरीज़ में लगातार नज़र आना कोई इत्तेफ़ाक नहीं है. ये एक विरासत है. चलिए यहां अरशद वारसी की अपकमिंग क़ॉमेडी फिल्मों की पूरी लिस्ट जानते हैं.साथ ही ये भी जानेंगे कि ये कब रिलीज होंगी.

अरशद वारसी की अपकमिंग फिल्में
बता दें कि अरशद वारसी की अपकमिंग कॉमेडी फिल्मों के रिलीज होने का सिलसिला इस साल के जून से शुरू होगा और दिसंबर तक एक्टर सिनेमाघरों में छाए रहेंगे. उनकी इन मच अवेटेड फिल्मों की लिस्ट में वेलकम टू द जंगल, धमाल 4, प्रीतम एंड प्रेडो और गोलमाल 5 शामिल हैं. धमाल 4' पॉपुलर फ़्रैंचाइज़ी हैं, वहीं 'प्रीतम एंड पेड्रो' फिल्म 'मुन्नाभाई एमबीबीएस' (2003) और 'लगे रहो मुन्नाभाई' (2006) के बाद अरशद और मशहूर फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी का तीसरा साथ है. वहीं गोलमाल 5 भी काफी फेमस फ्रेंचाइजी है.

  •  'वेलकम टू द जंगल' - ये फिल्म 26 जून को रिलीज हो रही है. ये मल्टी स्टारर फिल्म है. इसमें अरशद के अलावा अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन, दिशा पाटनी, लारा दत्ता, संजय दत्त सहित कई कलाकार नजर आएंगे. 
  • 'धमाल 4'- अरशद वारसी की 'धमाल 4'  सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज़ होंगी. ये भी मल्टी स्टारर फिल्म है. इसमें अजय देवगन, रितेश देशमुख, संजय मिश्रा समेत कई सितारे नजर आएंगे.
  •  'प्रीतम एंड पेड्रो'- ये फिल्म 3 जुलाई को जियो हॉटस्टार पर डिजिटल रूप से रिलीज़ होगी. कहा जा रहा है कि इस सीरीज़ में अरशद बिल्कुल अलग अवतार में नजर आएंगे.
  • 'गोलमाल 5'- साल के आखिरी में यानी दिसंबर में अरशद वारसी की 'गोलमाल 5' रिलीज होगी. इसकी तारीख अभी ऑफिशियल अनाउंस नहीं की गई है.

:-Monday Box Office: मंडे को 'पेद्दी' के आगे 'हॉन्टेड 3D' का चला जादू, कंगना और मनोज की फिल्में पड़ी सुस्त, जानें- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट

बैक टू बैक रिलीज हो रही तीन फिल्मों को लेकर क्या बोले अरशद? 
वहीं अपनी बैक टू बैक रिलीज हो रही फिल्मों को लेकर अरशद ने काफी एक्साइटमेंट जाहिर की. बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक अरशद ने कहा, "मैं बहुत खुश और एक्साइटेड हूं क्योंकि मेरी तीन फिल्में एक साथ रिलीज़ होने वाली हैं. मैं उन किरदारों पर दर्शकों के रिएक्शन जानने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं जो मैंने निभाए हैं. 'प्रीतम एंड पेड्रो' मेरे लिए कई तरह से खास है. सबसे पहले, मुझे राजू के साथ काम करना बहुत पसंद है. वह मेरे लिए बहुत मायने रखते हैं. एक तरह से, उन्होंने ही मेरा करियर शुरू किया था और उसे फिर से शुरू करने में मेरी मदद की थी. मैंने कभी नहीं सोचा था कि जिस छोटे बच्चे को मैंने अपनी गोद में उठाया था, उसके साथ एक दिन मैं स्क्रीन शेयर करूंगा. मुझे पेड्रो का किरदार निभाने में मज़ा आया,  वह एक अनोखा इंसान है, मैंने उसके जैसा कोई नहीं देखा है, जब आप उसे देखेंगे तो समझ जाएंगे."

:- Bharat Bhhagya Viddhaata BO Day 4: मंडे टेस्ट में बुरी तरह फेल हुई 'भारत भाग्य विधाता', चार दिन में ही लाखों में सिमटी कमाई, जानें- कितना वसूला बजट

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.