इम्तियाज अली आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं. उनकी गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन निर्देशकों में होती है. इम्तियाज अली की फिल्मों में अलग तरह का रोमांस नजर आता है, जो प्यार करने के साथ जिंदगी जीना भी सिखाता है. इम्तियाज 16 जून को अपना 55वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए इस खास मौके पर डायरेक्टर की उन 5 फिल्मों के बारे में जानते हैं, जिन्होंने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की. आइए पूरी लिस्ट चेक करते हैं.
'तमाशा'
सबसे पहले बात करते हैं फिल्म 'तमाशा' की, जो 27 नवंबर 2015 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये रोमांटिक ड्रामा फिल्म इम्तियाज अली के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. इसमें रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण जैसे एक्टर्स नजर आए थे. दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था. सैकनिल्क के अनुसार, 'तमाशा' ने दुनियाभर में 136.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसे IMDb पर 7.4 रेटिंग मिली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स, ZEE5, जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है.

'लव आज कल'
इस लिस्ट में दूसरा नाम साल 2009 में आई फिल्म 'लव आज कल' का है. इसमें दर्शकों को सैफ अली खान और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने को मिली थी. ये रोमांटिक कॉमेडी ड्रामा फिल्म इम्तियाज की दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है. सैकनिल्क के अनुसार, 'लव आज कल' ने दुनियाभर में 117.27 करोड़ रुपये कमाए थे. इसे IMDb पर 6.8 रेटिंग मिली है. ये फिल्म नेटफ्लिक्स, ZEE5, जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर उपलब्ध है. इस फिल्म को आप नेटफ्लिक्स, जियो हॉटस्टार और अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

'जब हैरी मेट सेजल'
इम्तियाज अली के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' को काफी पसंद किया गया था. ये 4 अगस्त 2017 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इसमें शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा जैसे एक्टर्स नजर आए थे. सैकनिल्क के अनुसार, 'जब हैरी मेट सेजल' ने दुनियाभर में 111.04 करोड़ रुपये बटोरे थे. इसे IMDb पर 5.1 रेटिंग मिली है. नेटफ्लिक्स पर ये फिल्म देखी जा सकती है.

'रॉकस्टार'
इम्तियाज अली की फिल्म 'रॉकस्टार' को 11 नवंबर 2011 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. रणबीर कपूर, नरगिस फाखरी और शम्मी कपूर जैसे सितारों से सजी इस म्यूजिकल रोमांटिक ड्रामा फिल्म की कहानी लोगों को खूब पसंद आई थी. सैकनिल्क के अनुसार, 'रॉकस्टार' ने दुनियाभर में 108.71 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. इसे IMDb पर 7.8 रेटिंग मिली है. ये फिल्म ZEE5 पर मौजूद है.

'जब वी मेट'
करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म 'जब वी मेट' 26 अक्टूबर, 2007 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इम्तियाज अली की इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री ने दर्शकों का दिल जीत लिया था.

सैकनिल्क के अनुसार, 'जब वी मेट' ने दुनियाभर में 48.87 करोड़ रुपये कमाए थे. 'जब वी मेट' को IMDb पर 7.9 रेटिंग मिली है. ये फिल्म जियो हॉटस्टार पर उपलब्ध है.
:- माधुरी दीक्षित का 28 साल पुराना सॉन्ग, जिसके लिए रास्ते से उठाए थे लोग, शर्ट उड़ते ही बना कल्ट