
Mumbai , 16 जून . Bollywood Actor अरशद वारसी और फिल्ममेकर राजकुमार हिरानी की जोड़ी ने मिलकर कई हिट फिल्में दी हैं. अब एक बार फिर दोनों एक नए प्रोजेक्ट के जरिए साथ नजर आने वाले हैं. राजकुमार हिरानी डेब्यू सीरीज ‘प्रीतम एंड पेड्रो’ के जरिए ओटीटी की दुनिया में कदम रखने जा रहे हैं. इसमें अरशद वारसी अहम भूमिका में हैं. इस बीच, उन्होंने को दिए इंटरव्यू में सीरीज में काम करने को लेकर अपने अनुभव साझा किए.
से बात करते हुए अरशद वारसी ने कहा, ”हर कलाकार की इच्छा होती है कि उसे राजकुमार हिरानी जैसे निर्देशक के साथ काम करने का मौका मिले. उनकी फिल्मों और कहानियों की अपनी अलग पहचान है, इसलिए उनके साथ काम करना किसी उपलब्धि से कम नहीं माना जाता. मेरा सौभाग्य है कि मुझे अब तक दो बार हिरानी के साथ काम करने का मौका मिला और अब मैं तीसरी बार भी उनके साथ काम कर रहा हूं. यह मेरे लिए खुशी और गर्व की बात है कि हिरानी लगातार मुझ पर भरोसा जताते रहे हैं.”
अरशद ने कहा, ”राजकुमार हिरानी ने मुझे हर बार अलग तरह के किरदार निभाने का मौका दिया है. एक Actor के लिए सबसे बड़ी खुशी यही होती है कि उसे एक जैसे किरदारों तक सीमित न रखा जाए. वह हमेशा कुछ नया और चुनौतीपूर्ण करने के लिए प्रेरित करते हैं. मुझे अब तक उनके हर नए प्रोजेक्ट में अपनी अभिनय क्षमता का नया पक्ष दिखाने का अवसर मिलता रहा है. मुझे ऐसे किरदार निभाने में बेहद मजा आता है और मैं आगे भी हिरानी के साथ कई और प्रोजेक्ट्स पर काम करना चाहता हूं.”
अरशद वारसी ने आगे कहा, “राजकुमार हिरानी ऐसे व्यक्ति हैं, जिन्होंने मेरे करियर के अहम पड़ावों पर मेरा साथ दिया. जब मेरे करियर को नई दिशा की जरूरत थी, तब उन्होंने मुझे कई शानदार अवसर दिए और कई मौकों पर मेरा समर्थन भी किया.”
सीरीज की बात करें तो, इसका निर्देशन अविनाश अरुण ने किया है. वहीं राजकुमार हिरानी ने सीरीज को क्रिएट और प्रोड्यूस किया है. इसमें अरशद वारसी के अलावा, वीर हिरानी, विक्रांत मैसी, बोमन ईरानी और मोना सिंह भी नजर आएंगे.
‘प्रीतम एंड पेड्रो’ 3 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी.
–
पीके/एएस