Karan Johar Malyalam Cinema Movie: फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी कंपनी धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले अब तक बॉलीवुड में ‘कल हो न हो’, ‘ये जवानी है दीवानी’ और ‘राज़ी’ जैसी कई बेहतरीन और सफल फिल्में बनाई हैं. बॉलीवुड के बाद अब करण मलयालम सिनेमा में एंट्री कर चुके हैं. वो अपनी कंपनी के जरिए एक फिल्म प्रोड्यूस कर रहे हैं, जिसका नाम है ‘ओडियन’. 16 जून को करण ने सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की घोषणा की.
इस फिल्म के लिए करण ने पृथ्वीराज सुकुमारण की प्रोडक्शन कंपनी के साथ हाथ मिलाया है. प्रोड्यूसर होने के साथ-साथ पृथ्वीराज सुकुमारण इस फिल्म में लीड रोल में भी नजर आने वाले हैं. उनके साथ इस फिल्म में मंजू वारियर नजर आने वाली हैं. ‘ओडियन’ को राहुल सदाशिवन डायरेक्ट करने वाले हैं. ये फिल्म कब तक रिलीज होगी अभी इस बारे में कोई भी जानाकारी शेयर नहीं की गई है. यहां बता दें कि पृथ्वीराज सुकुमारण डायरेक्टर एसएस राजामौली की अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ का भी हिस्सा हैं, जो 1300 करोड़ के बजट में बन रही है.
करण जौहर का पोस्ट
पांच भाषाओं में रिलीज होगी ‘ओडियन’
View this post on Instagram
A post shared by Karan Johar (@karanjohar)
‘ओडियन’ एक पैन इंडिया फिल्म है. मलयालम समेत ये पांच भाषाओं में रिलीज होगी. हिंदी, तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में भी ये फिल्म देख सकेंगे. इस फिल्म के बारे में बताते हुएकरण जौहर ने लिखा, “हम मलयालम सिनेमा की दुनिया में पहला कदम रख रहे हैं और मुझे ये बताते हुए गर्व हो रहा है कि हमारे साथ इस फिल्म के लिए एक अच्छे पार्टनर हैं, पृथ्वीराज सुकुमारण. हमने पहले भी साथ में मिलकर कई प्रोजेक्ट्स पर काम किया है और उम्मीद है कि आगे भी ऐसे कई प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे.”
पृथ्वीराज सुकुमारण की तस्वीर
View this post on Instagram
A post shared by Prithviraj Sukumaran (@therealprithvi)
ये भी पढ़ें-
बड़े-बड़ों की कर दी छुट्टी, कंगना, दिलजीत, मनोज बाजपेयी भी नहीं टिके, मिथुन चक्रवर्ती के बेटे का कमाल
किसी हीरोइन से कम नहीं है महाभारत के भीम की बेटी, कभी बनने वाली थी अक्षय कुमार की दुल्हन
करण ने और क्या कहा?करण ने आगे लिखा, “हमें अपनी फिल्म ‘ओडियन’ की घोषणा करते हुए बहुत गर्व हो रहा है, जिसे टैलेंटेड राहुल सदाशिवन डायरेक्ट कर रहे हैं. लोककथाओं पर आधारित डरावनी कहानियां कहने का उनका हुनर आज के सिनेमा के दौर में कमाल की बात है. इस स्क्रीन पर लेकर आ रहे हैं मंजू वारियर और हमारे पसंदीदा पृथ्वीराज. फिल्म जल्द आने वाली है.”