टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस संचिता उगाले अब इस दुनिया में नहीं हैं. एक्ट्रेस ने 14 जून को सुसाइड कर लिया. संचिता के निधन से इंडस्ट्री में शोक की लहर है. संचिता का परिवार पूरी तरह टूट गया है.
संचिता उगाले का हुआ पोस्टमार्टम
अब एक्ट्रेस का पोस्टमार्टम हो गया है. उनका शव घर पहुंच गया है. संचिता के शव को देखकर घरवाले टूट गए हैं और उनका रो-रोकर बुरा हाल है. संचिता को शो कुमकुम भाग्य के लिए जाना जाता है. वो टीवी में लीड रोल निभाती थीं. इसी के साथ वो फिल्मों में भी काम के लिए ट्राई कर रही थीं. उन्होंने विक्की कौशल की 'छावा' में भी काम किया. संचिता के यूं चले जाने से सभी सदमे में हैं. उनके घरवालों का कहना है कि संचिता डिप्रेशन में चली जाती थी.
View this post on Instagram
संचिता के पिता ने कहा ये
संचिता के पिता ने कहा कि उसे टॉर्चर किया जा रहा था. NDTV से बातचीत में संचिता के पिता ने कहा, 'संचिता अचानक डिप्रेशन में चली जाती थी. उसे टॉर्चर किया जा रहा था. फैमिली संचिता के साथ रहती थी. हालांकि, जिस वक्त संचिता ने वो कदम उठाया उस वक्त हम उसके साथ नहीं रह पाए. ये ही हमारी गलती है. संचिता बहुत परेशान थी.'
संचिता की मौत से ज्योत्सना चंदोला हुईं इमोशनल
संचिता की को-एक्टर और दोस्त का भी रो-रोकर बुरा हाल है. ज्योत्सना चंदोला ने एक वीडियो शेयर किया. इस वीडियो में ज्योत्सना रोते हुए नजर आ रही हैं. उन्होंने कहा कि संचिता के साथ जो हुआ वो बहुत बुरा हुआ. वो मेंटली उस मोमेंट पर ठीक नहीं थी. उन्होंने कहा, 'कभी-कभी किसी को सिर्फ सुन लेना ही काफी होता है. मेरी एक महीने से उससे बात नहीं हुई. जो हुआ वो अच्छा नहीं हुआ. वो अब जहां भी हो ठीक हो. हमें मेंटल हेल्थ को सीरियस लेने की जरुरत है.'