Vaibhav Sooryavanshi Fight: वैभव सूर्यवंशी नहीं, श्रीलंका ए के खिलाड़ी को मिली सजा, BCCI की भी हुई एंट्री
TV9 Bharatvarsh June 17, 2026 12:43 AM

Vishen Halambage Fined: श्रीलंका के ऑलराउंडर Vishen Halambage पर मैच रेफरी ने जुर्माना लगाया है. 21 साल का ये खिलाड़ी ट्राई सीरीज के मैच में वैभव सूर्यवंशी से भिड़ गया था. इन दोनों खिलाड़ियों के बीच धक्का-मुक्की भी हुई थी. बताया जा रहा है कि Vishen Halambage मैच शुरू होने से पहले से ही वैभव सूर्यवंशी पर कमेंट कर रहे थे. उन्होंने 15 साल के इस खिलाड़ी पर पर्सनल कमेंट भी किए. मैच खत्म होने के बाद भी वैभव सूर्यवंशी को उन्होंने कुछ कहा जिसके बाद मामला बिगड़ गया. ये खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के काफी करीब चला गया जिसके बाद उन्होंने Vishen Halambage को धक्का दिया. पूरे मामले में श्रीलंका के इस खिलाड़ी को दोषी पाया गया है.

श्रीलंका के सीनियर खिलाड़ी पर भी जुर्माना

श्रीलंका के सीनियर विकेटकीपर निरोशन डिकवेला जो कि इंडिया ए के खिलाफ खेल रहे थे, मैच रेफरी ने उनपर भी जुर्माना लगाया है. डिकवेला को दूसरे मामले में दोषी पाया गया है, वो वैभव सूर्यवंशी के साथ लड़ाई के केस में दोषी नहीं पाए गए हैं. बता दें डिकवेला ही वो खिलाड़ी थे जो Vishen Halambage और वैभव सूर्यवंशी के बीच मामला शांत करा रहे थे.

🚨 SRI LANKAN PLAYER FINED AFTER FIGHT WITH 15-YEARS-OLD VAIBHAV SURYAVANSHI 🚨

– Vishen Halambage has been fined by match referee Pradeep Jeyapragash following his on-field spat with Vaibhav Sooryavanshi after the match.🤯

– No update on Vaibhav Suryavanshi’s fined or not.👀

— Cricket Central (@CricketCentrl) June 16, 2026

वैभव सूर्यवंशी का क्या हुआ?

वैभव सूर्यवंशी को सजा मिली है या नहीं इसका खुलासा अबतक नहीं हुआ है. बता दें वैभव सूर्यवंशी ने भी श्रीलंकाई खिलाड़ी को धक्का दिया था और ऐसा माना जा रहा था कि 15 साल के इस खिलाड़ी पर भी कार्रवाई हो सकती है हालांकि अबतक ऐसा कुछ नहीं हुआ है. इस बीच बीसीसीआई ने भी वैभव सूर्यवंशी की लड़ाई के मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है. बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया ने भारतीय खिलाड़ियों को सलाह दी है कि वो इधर-उधर के मुद्दों की बजाए सीरीज पर ध्यान लगाएं.

सैकिया ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बातचीत में कहा, ‘इंडिया ए एक बड़ा टूर्नामेंट खेल रही है, सभी उभरते हुए खिलाड़ी वहां खेल रहे हैं जो भारतीय सीनियर टीम में एंट्री हासिल कर सकते हैं. ये सभी खिलाड़ी बड़े टूर्नामेंट में खेल रहे हैं इसलिए उन्हें किसी भी दूसरे मुद्दे पर विचलित होने के बजाए अपने खेल पर ध्यान देना चाहिए.’

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.