भोजपुरी सिनेमा में कई कमाल की एक्ट्रेसेस ऐसी रही हैं, जिन्होंने केवल भोजपुरी में ही नहीं बल्कि हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी एक्टिंग का जादू बिखेरा है. उनमें से एक नाम रिंकू घोष का भी शामिल होता है.
रिंकू घोष का नाम इंडस्ट्री की सबसे चर्चित एक्ट्रेसेस में गिना जाता था. उनकी फिल्मों का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार रहता था और बड़े-बड़े सितारों के साथ उनकी जोड़ी खूब पसंद की जाती थी.
रवि किशन, मनोज तिवारी और दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम कर चुकीं रिंकू घोष ने अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के दम पर फिल्मी दुनिया में खास पहचान बनाई थी. उनकी कमाल की फैन फॉलोइंग भी है.
लेकिन, साल 2014 में फिल्म ‘नगीना’ में नजर आने के बाद से वो अचानक पर्दे से गायब हो गईं और देखते ही देखते करीब 9 साल का लंबा ब्रेक ले लिया. रिंकू घोष का करियर भोजपुरी सिनेमा के सुनहरे दौर का हिस्सा रहा है.
शादी और पारिवारिक जिम्मेदारियों के चलते उन्होंने फिल्मी दुनिया से दूरी बना ली. दरअसल, रिंकू ने साल 2015 में बिजनेसमैन अमित दत्ता से शादी की थी, जिसका बाद वो मस्कट चली गई थीं. बाद में वो मुंबई ही शिफ्ट हो गईं.
लंबे समय तक वो लाइमलाइट से भी दूर रहीं बनाने के बाद एक्ट्रेस ने साल 2023 में लगभग 9 साल बाद वो भोजपुरी फिल्मों में वापसी की. रिंकू साल 1996 की मिस मुंबई की विनर भी रह चुकी हैं और उन्होंने हिंदी और साउथ की फिल्मों में भी काम किया है.