Mahabharat: स्टार प्लस की महाभारत साल 2013 में शुरू हुई थी और अगस्त, 2014 में इसका आखिरी एपिसोड दिखाया गया. लेकिन इस महाभारत को उतना ही प्यार आज भी मिलता है, जैसे बी.आर चोपड़ा वाली ‘महाभारत’ को मिला था. जी हां, 100 करोड़ के बजट में बने इस शो के सभी किरदार लोगों को पसंद आए. साथ ही मामा शकुनी बने प्रणीत भट्ट छा गए थे.
जी हां, ‘महाभारत’ में 100 कौरवों के मामा शकुनी का किरदार निभाने वाले प्रणीत भट्ट ने बेहद शानदार तरह से इस रोल को किया था. गांधार राज शकुनी का जब एक्टर किरदार निभा रहे थे, उस वक्त महज 33 साल के थे. जो कि दुर्योधन का रोल करने वाले अर्पित रांका से बस 3 साल बड़े थे. जी हां, अर्पित ने भी बेहतरीन तरह से अपना किरदार निभाया था.
दरअसल प्रणीत भट्ट कश्मीरी पंडित हैं और श्रीनगर के रहने वाले हैं. एक्टिंग से पहले एक्टर जॉब भी कर चुके हैं. उन्होंने इंजीनियरिंग पूरी करने के बाद सॉफ्टवेयर कंपनी विप्रो में काम किया था. पर 2002 में मुंबई गए और 22 साल की उम्र में मॉडलिंग शुरू कर दी.
प्रणीत भट्ट अब 45 साल के हैं, पर उनकी फिटनेस का कोई जवाब नहीं है. जी हां, एक्टर को पहचानना मुश्किल है, क्योंकि उनका लुक एकदम बदल गया है. वैसे वो शकुनी मामा बनकर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट करते रहते हैं.