
चेन्नई, 19 जून . फिल्म निर्देशक एस शंकर के बेटे अर्जीत शंकर की फिल्म ‘लवर बॉय’ की शूटिंग शुरू हो गई है. भगवान की पूजा करने के बाद फिल्म की शूटिंग शुरू हुई. इस फिल्म के डायरेक्टर अशोक हैं.
बता दें कि चेन्नई में पूजा करने के बाद ‘लवर बॉय’ फिल्म को लॉन्च किया गया. इस दौरान फिल्म इंडस्ट्री की कई जानी-मानी हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें फिल्ममेकर शंकर, एआर मुरुगाडोस, एच विनोथ और ‘विद लव’ फेम मधन शामिल थे.
इवेंट में प्रोड्यूसर और डिस्ट्रीब्यूटर ललित कुमार, 5 स्टार सेंथिल, डिस्ट्रीब्यूटर अजगर और सीनू, थिंक म्यूजिक के संतोष और हॉटस्टार के प्रसन्ना के साथ-साथ एक्टर अभिशान जीवंथ, भरत, बिग बॉस फेम राजू जयमोहन, देव, अजय कार्थी और एक्ट्रेस अदिति शंकर भी मौजूद थे.
तमिलनाडु के Chief Minister विजय के बेटे जेसन संजय ने टीम को शुभकामनाएं दीं. इस फिल्म को सुधन सुंदरम के पैशन स्टूडियोज की ओर से वेंकट के नारायण के केवीएन प्रोडक्शंस के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है.
‘लवर बॉय’ से मशहूर फिल्ममेकर शंकर के बेटे अर्जीत शंकर लीड रोल में अपना ऑन-स्क्रीन डेब्यू कर रहे हैं. साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में से एक कृति शेट्टी इसमें फीमेल लीड रोल निभाएंगी. इस फिल्म से डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू करने वाले अशोक, फिल्ममेकर एटली के पुराने सहयोगी रहे हैं.
इस प्रोजेक्ट के बारे में बात करते हुए प्रोड्यूसर सुधन सुंदरम ने कहा, “पैशन स्टूडियोज में, हम हमेशा ऐसी कहानियों को सपोर्ट करने में विश्वास रखते हैं जो नई, मनोरंजक और इमोशनली जोड़ने वाली हों, साथ ही उभरते हुए टैलेंट को बढ़ावा देती हों.”
उन्होंने कहा कि ‘लवर बॉय’ के पहले नरेशन से ही हमें अशोक के विजन और उनके बनाए गए संसार पर पूरा भरोसा था. उनकी ईमानदारी, लगन और स्पष्टता ने इस प्रोजेक्ट में हमारे विश्वास को और मजबूत किया; हमें यकीन है कि यह दर्शकों को कुछ नया और ताजगी भरा अनुभव देगा.
सुधन सुंदरम ने कहा, “अर्जित सिर्फ बहुत लगन वाले एक उभरते हुए एक्टर ही नहीं हैं, बल्कि उन्हें सिनेमा की भी बहुत अच्छी जानकारी है. कृति शेट्टी पहले ही एक बेहतरीन एक्ट्रेस के तौर पर अपनी काबिलियत साबित कर चुकी हैं. हमें ‘लवर बॉय’ में युवा टैलेंट के साथ काम करके खुशी हो रही है.”
–
एसडी/पीएम