Ranveer Singh on Don 3: रणवीर सिंह लंबे वक्त से ‘डॉन 3’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं और इस मूवी के चलते रणवीर-फरहान अख्तर का विवाद खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. ‘डॉन 3’ से रणवीर सिंह के बाहर होने को लेकर चल रहे विवाद के बीच एक्टर ने एक बड़ा कदम उठाया है. खबर है कि एक्टर ने कम से कम अगले 18 महीनों तक इस मामले पर कुछ न बोलने का फैसला किया है. अब रणवीर सिंह अपनी अगली फिल्म जय मेहता की ‘प्रलय’ के रिलीज होने तक कोई भी इंटरव्यू नहीं देंगे.
‘डॉन’ को लेकर रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच अनबन की खबरें जग-जाहिर हैं. मेकर्स के साथ क्रिएटिव डिफरेंसेस की वजह से रणवीर सिंह ने इस प्रोजेक्ट को छोड़ दिया था. इसी वजह से फरहान अख्तर ने उनसे 40 करोड़ हर्जाने की मांग की. हालांकि, जब से ये पूरा विवाद हुआ है, तभी से रणवीर सिंह ने पब्लिकली इसपर कुछ नहीं कहा है और अब लगता है आने वाले वक्त तक भी रणवीर सिंह चुप रहने वाले हैं.
18 महीने तक चुप रहेंगे रणवीर सिंहफ्री प्रेस जर्नल की रिपोर्ट में एक ट्रेड जर्नलिस्ट ने दावा करते हुए कहा, “मैं उनसे पर्सनली मिला था और उन्होंने मुझसे कहा कि वो ‘डॉन 3’ विवाद पर कोई बात नहीं करेंगे और न ही कम से कम 18 महीनों तक कोई इंटरव्यू देंगे.” इस बयान से पता चलता है कि उन्होंने अगले डेढ़ साल तक कोई भी इंटरव्यू नहीं देंगे यानी जय मेहता की फिल्म ‘प्रलय’ के रिलीज होने तक वो शायद ही मीडिया से बात करेंगे.
यह भी पढ़ें – Alpha: आलिया भट्ट की ऐल्फा ट्रेलर ने धुरंधर की बखिया उधेड़ दी! 2 मिनट में रणवीर सिंह को दी मात
रणवीर सिंह की ‘प्रलय’रणवीर की अगली फिल्म ‘प्रलय’ एक पोस्ट-अपोकैल्पिक जॉम्बी थ्रिलर फिल्म है. इस बड़े प्रोजेक्ट की कमान फिल्ममेकर हंसल मेहता के बेटे जय मेहता संभाल रहे हैं. बड़े पर्दे पर डायरेक्टर के तौर पर ये जय की पहली फिल्म होगी. इससे पहले वो ‘स्कैम 1992: द हर्षद मेहता स्टोरी’ वेब सीरीज का को-डायरेक्शन कर चुके हैं और उन्हें अपनी रियलिस्टिक कहानी दिखाने के अंदाज के लिए जाना जाता है.