बिहार के हायर एजुकेशन इंस्टीट्यूट्स यानी कॉलेजों में रात 8 बजे तक क्लास लगनी चाहिए. इस संबंध की सिफारिश मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बीते रोज एक कार्यक्रम में की है. उन्होंने राज्य में हायर एजुकेशन इंफास्ट्रक्चर को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया और कहा कि राज्य भर के कॉलेजों को रात 8 बजे तक क्लास करने पर विचार करना चाहिए. उन्होंने यह सुझाव AN कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में दिया है. AN कॉलेज पाटलिपुत्र यूनिवर्सिटी से जुड़ा है और इसका नाम राज्य के पहले डिप्टी CM स्वर्गीय अनुग्रह नारायण सिंह के नाम पर रखा गया है, जिनकी जयंती भी उसी दिन होती है.
आइए, विस्तार से पूरा मामला समझते हैं. समझते हैं कि कैसे सीएम सम्राट चौधरी बिहार के एजुकेशन इंफास्ट्रक्चर डेवलपमेंट पर काम कर रहे हैं. विस्तार से पूरा मामला समझते हैं.
2 बजे बाद सुनसान हो जाता है कैंपसAN कॉलेज के स्थापना दिवस पर आयोजित समारोह में कालेज प्रिंसिपल रत्ना अमृत की ओर इशारा करते हुए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि मुझे कॉलेज प्रिंसपिल ने बताया कि अभी दोपहर 2 बजे के बाद कैंपस सुनसान हो जाता है. मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे यहां एक मौका दिखता है. मैं कहता हूं कि क्लास शाम 8 बजे तक चलें.मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्लीज यह न सोचें कि मैं बयानबाजी कर रहा हूं. हम एक ऐसा स्ट्रक्चर बनाना चाहते हैं जहां यह मुमकिन हो सके.
राज्य के हायर एजुकेशन सिस्टम को मजबूत करना होगामुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आगे कहा कि हमारे बच्चे हायर एजुकेशन के लिए पंजाब और महाराष्ट्र जैसी दूर-दराज की जगहों पर जाते हैं. हमें अपने राज्य में हायर एजुकेशन सिस्टम को मज़बूत करना होगा ताकि उनकी जरूरतें घर पर ही पूरी हो सकें. उन्होंने कहा कि 13 करोड़ की आबादी के लिए राज्य का एजुकेशन इंफ्रास्ट्रक्चर काफी नहीं है, लेकिन जुलाई से बदलाव दिखने लगेंगे.
200 कॉलेज और डीम्ड यूनिवर्सिटी बन रहींमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि उनकी सरकार ओपन यूनिवर्सिटी और डीम्ड यूनिवर्सिटी के अलावा 200 से ज़्यादा कॉलेज बना रही है.उन्होंने कहा कि बिहार में आबादी का घनत्व ज़्यादा है, लेकिन जमीन की कमी को नई यूनिवर्सिटी के लिए रुकावट नहीं समझना चाहिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि मैंने अधिकााारयों को निर्देश दिया गया है कि वे फाइलें कैबिनेट में लाएं, जहां जल्दी से मंजूरी दी जाएगी और जमीन की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी.