LPG Safety Tips: LPG की कीमतों को लेकर पिछले कई दिनों से काफी उथल- पुथल मची हुई थी. बीते दिनों घरेलू एलपीजी के दामों में भी 29 रुपये का इजाफा हुआ. इसके अलावा इसकी किल्लतों की वजह से भी लोग काफी परेशान हुए. इसके अलावा एक और मुद्दा ऐसा रहा बीते दिनों जिसकी वजह से कई जगहों पर मातम तक हो गया. वो मुद्दा था, आग लगना. वैसे तो आग लगने के कई कारण हो सकते हैं जैसे एसी का कम्प्रेसर फट जाना, फ्रिज में कोई खराबी होना, गर्मी के कारण किसी इलैक्ट्रिकल उपकरण का खरा हो जाना.
बिहार पुलिस ने किया सतर्क
इन सभी कारणों के इतर एक कारण गैस सिलेंडर का फटना भी होता है. गैस सिलेंडर के फटने की भी कई खबरें बीते दिनों सुनने मिली, जिसके चलते अब बिहार पुलिस ने लोगों को इसके प्रति सतर्क रहने को कहा है. इतना ही नहीं बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए लोगों को एलपीजी से होने वाले नुकसान और हादसे से बचने के भी कुछ उपाय बताए हैं.
बिहार पुलिस का पोस्ट
कुछ दिन पहले ही बिहार पुलिस के आधिकारिक X (ट्विटर) अकाउंट के जरिए एक पोस्ट शेयर की गई थी. इस पोस्ट में एलपीजी को किस तरह से सुरक्षित ढंग से प्रयोग किया जाए ये लिखा था. इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, 'LPG का प्रयोग सुक्षित ढंग से करें. गैस का रिसाव होने पर घबराएं नहीं, कुछ जरूरी बातें याद रखें.'
LPG का प्रयोग सुक्षित ढंग से करें....
— Bihar Police (@bihar_police) June 15, 2026
गैस का रिसाव होने पर घबराएँ नहीं, कुछ ज़रूरी बातें याद रखें ⬇️
.
.#BiharPolice #LPGawareness #safetyfirst #FireSafety pic.twitter.com/JNQVmEntC9
EPFO: ईपीएफओ पर बड़ा अलर्ट, सिर्फ डिटेल्स भरना काफी नहीं, अब इस चीज के बिना अधूरा है आपका ई-नॉमिनेशन
क्या करें उपाय?
बिहार पुलिस ने इस पोस्ट में जो उपाय बताए हैं वो इस प्रकार हैं:
गैस रिसाव होने पर क्या करें?
बता दें कि पिछले कुछ समय में ही कई जगों से आग लगने की कई घटनाएं सामने आई हैं. हालांकि उनमें से ज्यादातर तो एसी फटने के चलते हुए थे. लेकिन गैस सिलेंडर ब्लास्ट के भी कई मामले सामने आए थे, जिसके चलते बिहार पुलिस ने लोगों को सतर्क किया है.