Redmi Turbo 5 को इस हफ्ते के शुरुआत में भारतीय बाजार में लॉन्च किया गया था और आज यानी 19 जून से इस रेडमी स्मार्टफोन की सेल शुरू हो गई है. इस फोन में मिलने वाले खास फीचर्स की बात करें तो ये फोन बड़ी बैटरी, 100 वॉट फास्ट चार्ज, मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 12 जीबी वर्चुअअल रैम, एमोलेड डिस्प्ले और रिवर्स वायर्ड चार्जिंग जैसी खूबियों के साथ आता है. इस हैंडसेट को कंपनी की तरफ से 6 साल सिक्योरिटी अपडेट्स और 4 साल ओएस अपग्रेड मिलेंगे. इस फोन की कीमत 37 हजार से 41 हजार रुपए तक है, लेकिन आप बैंक कार्ड के जरिए 2 हजार रुपए की बचत कर सकते हैं.
Redmi Turbo 5 प्राइसइस फोन के 8 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट के लिए आपको 37999 रुपए, 12 जीबी रैम/256 जीबी वेरिएंट के लिए 40999 रुपए खर्च करने पड़ेंगे. अगर आपके पास एक्सिस, एसबीआई या फिर आईसीआईसीआई बैंक का कार्ड है तो आपको 2000 रुपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इस लेटेस्ट रेडमी फोन को कंपनी की साइट मी डॉट कॉम और अमेजन के अलावा ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स से खरीद सकते हैं.
Redmi Turbo 5 स्पेसिफिकेशनये भी पढ़ें- मस्क के दबदबे को चुनौती? मुकेश अंबानी की कंपनी भेजेगी 1650 सैटेलाइट