Sonet से लेकर Carens तक, 1 जुलाई से महंगी होने जा रहीं Kia की कारें, जानिए डिटेल्स
क़मरजहां June 20, 2026 04:12 AM

अगर आप आने वाले समय में Kia की नई कार खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए यह खबर बेहद जरूरी है. साउथ कोरियन कार निर्माता कंपनी Kia ने अपनी कारों की कीमतों में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है. कंपनी ने कहा है कि 1 जुलाई 2026 से उसके सभी मॉडल महंगे हो जाएंगे. ऐसे में जो ग्राहक नई कार खरीदने का मन बना रहे हैं, उनके पास मौजूदा कीमतों पर बुकिंग कराने के लिए केवल कुछ दिन ही बचे हैं.

कंपनी के मुताबिक, 1 जुलाई से उसकी कारों की कीमतों में 2 फीसदी तक की बढ़ोतरी की जाएगी. हालांकि, हर मॉडल और वेरिएंट पर बढ़ोतरी की राशि अलग-अलग हो सकती है. यानी कुछ कारों की कीमत में मामूली इजाफा होगा, जबकि महंगे वेरिएंट्स पर इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है.

क्यों लिया गया ये फैसला?

Kia का कहना है कि प्रोडक्शन लागत, कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी और सप्लाई चेन से जुड़े खर्चों के चलते यह फैसला लिया गया है. कंपनी काफी समय से इन बढ़ी हुई लागतों का बोझ खुद उठा रही थी, लेकिन अब कीमतों में बदलाव जरूरी हो गया है. 

गाड़ियों की कीमतों का असर Kia के लगभग पूरे पोर्टफोलियो पर पड़ेगा. इसमें पॉपुलर SUV और MPV मॉडल जैसे Sonet, Seltos, Carens, Carens Clavis, Syros और Carnival शामिल हैं. इसके अलावा कंपनी की इलेक्ट्रिक कारों पर भी कीमत बढ़ने का असर देखने को मिल सकता है. Kia के ये मॉडल भारतीय बाजार में काफी पॉपुलर हैं और अलग-अलग बजट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर पेश किए जाते हैं.

पहले से महंगी हो जाएंगी गाड़ियां

Kia Sonet कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कॉम्पैक्ट SUV में से एक है, जबकि Seltos मिड-साइज SUV सेगमेंट में मजबूत पकड़ रखती है. वहीं Carens और Carens Clavis बड़ी फैमिली के लिए पसंदीदा MPV विकल्प मानी जाती हैं. इन मॉडल में मॉडर्न फीचर्स, सुरक्षा तकनीक और प्रीमियम इंटीरियर मिलने के चलते इनकी मांग लगातार बनी हुई है.

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में कीमत बढ़ाने का यह कोई नया मामला नहीं है. पिछले कुछ सालों में कई कार कंपनियां बढ़ती लागत और नए नियमों के चलते समय-समय पर अपनी गाड़ियों की कीमतों में बदलाव करती रही हैं. Kia का यह फैसला भी उसी ट्रेंड का हिस्सा माना जा रहा है. 

ऐसे में अगर आप Kia Sonet, Seltos, Carens, Carens Clavis या कंपनी की किसी अन्य कार को खरीदने की सोच रहे हैं तो 1 जुलाई से पहले बुकिंग कराना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है .कीमतों में बढ़ोतरी लागू होने के बाद आपको उसी कार के लिए पहले से ज्यादा रकम चुकानी पड़ सकती है.

-

अगर डीजल कार में एथेनॉल फ्यूल चला जाए तो क्या खराब हो जाएगा इंजन? जानिए जरूरी डिटेल्स 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.