बीकानेर में जमीन फटने से दहशत, खेत में पड़ी एक बीघा लंबी दरार
TV9 Bharatvarsh June 21, 2026 04:42 AM

Bikaner News: राजस्थान में बीकानेर जिले के लूणकरणसर क्षेत्र के हंसेरा गांव में जमीन फटने की एक अनोखी घटना ने ग्रामीणों में दहशत और कौतूहल पैदा कर दिया है. गांव में स्थित संतराम भोभरिया के खेत में करीब एक बीघा लंबी दरार पड़ गई, जिसे देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से भी लोग पहुंच रहे हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन और भू-वैज्ञानिक विभाग से मौके का निरीक्षण कर विस्तृत जांच कराने की मांग की है, ताकि दरार पड़ने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

जानकारी के अनुसार 16 जून को हुई बारिश के बाद खेत में यह विशाल दरार दिखाई दी. खेत के काश्तकार शंकरलाल मेघवाल ने बताया कि दरार की गहराई का अंदाजा लगाने के लिए उसमें एक टैंकर पानी डाला गया, लेकिन पूरा पानी जमीन के भीतर समा गया. इस घटना के बाद ग्रामीणों में चिंता बढ़ गई है.

जमीन में दरार पड़ने से दहशत

हालांकि, इससे पूर्व बीकानेर जिले के सहजरासर गांव में भी विशाल गड्ढा बन गया था और अब इस घटना का होना ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है. ग्रामीणों का कहना है कि लूणकरणसर क्षेत्र में पूर्व में भी जमीन फटने और धंसाव जैसी घटनाएं सामने आती रही हैं. ऐसे में इस घटना को लेकर लोगों के मन में कई सवाल खड़े हो गए हैं. ग्रामीणों ने प्रशासन और भू-वैज्ञानिक विभाग से मौके का निरीक्षण कर विस्तृत जांच कराने की मांग की है, ताकि दरार पड़ने के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके.

प्रशासन से कार्रवाई की मांग

फिलहाल खेत में पड़ी यह लंबी दरार पूरे इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है. बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं. वहीं ग्रामीणों ने किसी संभावित खतरे को देखते हुए प्रशासन से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वहीं, भू-वैज्ञानिक विभाग से मौके का निरीक्षण कर विस्तृत जांच कराने की मांग की है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.