Train Cancelled: ट्रेन यात्रियों के लिए अलर्ट, आने वाले दिनों में बरेली रूट की कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, सफर से पहले देख लें लिस्ट
शैलजा पांडे June 21, 2026 02:12 PM

Train Cancelled: ट्रेन लाखों लोगों को उनकी मंजिल तक पहुंचाती है. लेकिन सोचिए अगर आपने दो महीने पहले ही ट्रेन की टिकट बुक कर ली हो और किसी कारणवश ट्रेन रद्द हो जाए और आपको इसकी जानकारी स्टेशन पहुंचने के बाद मिले तो जाहिर सी बात है हर कोई परेशान हो जाएगा. ऐसे में अगर आप आने वाले कुछ दिनों में ट्रेन से सफर करने वाले हैं तो यह खबर आपके लिए जरूरी है. मुरादाबाद रेल मंडल से एक अहम जानकारी सामने आई है. बरेली स्टेशन यार्ड में मरम्मत का काम किया जाएगा और इसी वजह से कई दिनों तक ब्लॉक लिया जाएगा. मरम्मत कार्य के दौरान कई ट्रेनें रद्द रहेंगी और कुछ दूसरे रास्ते से चलेंगी. 

कौन-कौन सी ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • रेलवे के दी गई जानकारी के मुताबिक, बरेली स्टेशन यार्ड में मरम्मत का काम 5 जुलाई से 3 अगस्त के बीच किया जाएगा.
  • इस दौरान बरेली-लोकमान्य तिलक एक्सप्रेस 11,18, 25 जुलाई और 1 अगस्त को रद्द रहेगी.
  • इसके साथ ही बरेली-उज्जैन एक्सप्रेस 8,15,22 और 29 जुलाई को रद्द रहेगी.
  • वहीं उज्जैन-बरेली एक्सप्रेस 9,16,23 और 30 जुलाई को नहीं चलेगी.
  • साथ ही बरेली-दिल्ली और दिल्ली-बरेली एक्सप्रेस भी 5 जुलाई से 3 अगस्त तक रद्द रहेंगी.

आज से रेलवे का नया नियम लागू, बिना टिकट यात्रा पर दोगुना किया जुर्माना, जेल भी होगी

यात्रियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान

  • ट्रेन रद्द और यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने कई ट्रेनों में एक्स्ट्रा कोच लगाने का फैसला लिया.
  • इसकी मदद से यात्रियों को काफी राहत मिल सकती है.
  • अयोध्या कैंद-आनंद विहार और आनंद विहाद -अयोध्या कैंट रूट की ट्रेनों में स्लीपर कोच जोड़े जाएंगे.
  • साथ ही प्रतापगढ़-दिल्ली पद्मावत  एक्सप्रेस और दिल्ली- प्रतापगढ़ पद्मावत  एक्सप्रेस में भी एक्स्ट्रा कोच लगाए जाएंगे.
  • वहीं अयोध्या कैंट-दिल्ली- दिल्ली-अयोध्या कैंट में भी कुछ कोच जोड़े जाएंगे. 

रेलवे ने यात्रियों को दी सलाह

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि अपनी ट्रेन के स्टेट्स के बारे में समय-समय पर जानकारी लेते रहें, ताकि किसी भी यात्री को कोई दिक्कत न हो. 

टिकट बुक है, लेकिन ट्रेन में सभी यात्री नहीं चढ़ पाए? जानिए सीट का क्या होगा और मिलेगा रिफंड या नहीं

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.