Yogini Ekadashi 2026: ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष में पड़ने वाली निर्जला एकादशी को बहुत पुण्यदायी माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि ये एक व्रत सभी एकादशी व्रतों का पूर्ण फल दे देता है. साथ ही व्रत के पुण्य प्रभाव मृत्यु के बाद आत्मा को वैकुंठ धाम में स्थान दिलाते हैं. ये व्रत निर्जला रखा जाता है, इसलिए बहुत कठिन होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस साल निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को रखा जाएगा.
निर्जला एकादशी के ठीक बाद आषाढ़ माह में योगिनी एकादशी पड़ती है. ये एकादशी आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष में पड़ती है. योगिनी एकादशी के बाद आषाढ़ शुक्ल पक्ष में देवशयनी एकादशी आती है, जिससे चातुर्मास की शुरुआत हो जाती है. वहीं शास्त्रों के अनुसार, योगिनी एकादशी का व्रत रखने से समस्त पाप और रोग नष्ट हो जाते हैं. इस व्रत को करने से 88 हजार ब्राह्मणों को भोजन कराने के बराबर पुण्य मिलता है. इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई को रखा जाएगा. आइए जानते हैं भगवान विष्णु की पूजा विधि.
योगिनी एकादशी तिथि ( Yogini Ekadashi 2026 Tithi)चूंकि सनातन धर्म में व्रत और त्योहार उदया तिथि को देखकर मनाए जाते हैं, इसलिए इस साल योगिनी एकादशी का व्रत 10 जुलाई, शुक्रवार के दिन रखा जाएगा.
योगिनी एकादशी की पूजा विधि ( Yogini Ekadashi 2026 Puja Vidhi)योगिनी एकादशी के दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. इसके बाद स्वच्छ और पीले वस्त्र धारण करें. फिर पूजा घर को साफ करें और गंगाजल का छिड़काव करें. हाथ में जल और चावल लेकर व्रत का संकल्प लें. एक साफ चौकी पर भगवान विष्णु या श्री कृष्ण की प्रतिमा या तस्वीर रखें. भगवान को पीले वस्त्र, पीले फूल, चंदन, तुलसी दल (दशमी को तोड़े गए) चढ़ाएं.
उनको धूप, दीप, नैवेद्य (फल, मिठाई) अर्पित करें. विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें या ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का कम से कम 108 बार जाप करें. फिर एकादशी व्रत कथा का पाठ करें या सुनें. शाम को सूर्यास्त के बाद दोबारा पूजा करें, दीपक जलाएं और भगवान विष्णु की आरती करें. रात में जागरण करें. अगले दिन द्वादशी तिथि और शुभ मुहूर्त में व्रत का पारण करें.
ये भी पढ़ें: Ambubachi Mela 2026: 3 दिन बंद रहेंगे कामाख्या देवी मंदिर के कपाट, दर्शन पर रहेगी रोक, फिर मिलेगा खास प्रसाद
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. टीवी9 भारतवर्ष इसकी पुष्टि नहीं करता है.