Railway News: देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत का स्लीपर वर्जन अब लंबी दूरी के यात्रियों के लिए बेहद खास बनने जा रहा है. भारतीय रेलवे रात्रिकालीन (Night Journey) सफर को अधिक आरामदायक, सुरक्षित और सुपरफास्ट बनाने के लिए वंदे भारत स्लीपर नेटवर्क का तेजी से विस्तार कर रहा है. रेलवे से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, देश के 9 प्रमुख रेल मार्गों पर वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू करने की अंतिम चरण की तैयारियां चल रही हैं, जिनमें से कुछ रूटों पर आगामी अगस्त महीने से ट्रेन सेवाएं शुरू होने की उम्मीद है.
देश की पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस इस वर्ष (जनवरी 2026) में हावड़ा और गुवाहाटी के बीच शुरू की जा चुकी है, जिसे यात्रियों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. अब रेलवे देश के प्रमुख महानगरों और अंतर-शहरी संपर्क को मजबूत करने के लिए 9 नए और बेहद व्यस्त रूटों पर इसे उतारने जा रहा है. बुनियादी ढांचे के आधुनिकीकरण के तहत पटरियों को अपग्रेड करने का काम भी युद्धस्तर पर जारी है.
इन 9 रूटों पर शुरू होगी वंदे भारत स्लीपर सेवा:
हवाई जहाज जैसा इंटीरियर, सुरक्षा के लिए हाईटेक CCTV
मुंबई-बेंगलुरु और अन्य रूटों के लिए ट्रेन के पहले एसी कोच (AC Coach) का आधिकारिक डिजाइन जारी कर दिया गया है. यह अंदर से किसी हवाई जहाज के बिजनेस क्लास जैसा प्रीमियम लुक देता है. केबिन में बेहतर रोशनी (Lighting), प्रीमियम फिनिशिंग और बर्थ के बीच स्पेस का बेहतरीन उपयोग किया गया है.
यात्रियों के लिए हाईटेक वॉशरूम, रियल-टाइम सूचना प्रदर्शन प्रणाली (Information Display System) और आरामदायक चढ़ने-उतरने की व्यवस्था है. पूरी ट्रेन में चौबीसों घंटे निगरानी के लिए एडवांस्ड सीसीटीवी (CCTV) कैमरे और मजबूत सुरक्षा उपाय किए गए हैं.
ये भी पढ़ें: चलती ट्रेन में पहला तो एम्बुलेंस में हुआ दूसरे बच्चे का जन्म, ओडिशा में गजब का डिलीवरी केस
तेलुगु राज्यों को मिलेगी पहली सौगात, राजधानी से भी तेज सफर
दक्षिण भारत और विशेषकर तेलुगु भाषी राज्यों (आंध्र प्रदेश और तेलंगाना) के यात्रियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है. नई दिल्ली और सिकंदराबाद के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर एक्सप्रेस शुरू होने जा रही है. वर्तमान में इस रूट पर सबसे प्रीमियम ट्रेन राजधानी एक्सप्रेस चलती है, लेकिन वह भी काफी समय लेती है. वंदे भारत स्लीपर शुरू होने से न केवल यात्रा का समय (Travel Time) काफी घट जाएगा, बल्कि भारी वेटिंग लिस्ट से जूझने वाले रात के मुसाफिरों को एक शानदार और आरामदायक विकल्प मिलेगा.