Lock Upp 2: फराह खान-रितेश देशमुख की जेल में कैद में होंगे ये सितारे, 'लॉकअप 2' के टॉप- 3 कंटेस्टेंट के नाम से उठा पर्दा
TV9 Bharatvarsh June 23, 2026 02:43 AM

Lock Upp 2 Top 3 Contestant: एकता कपूर का सबसे विवादित शो ‘लॉकअप: सच या सजा’ एक बिल्कुल नए अंदाज के साथ वापस आ रहा है. इस बार ये शो सीधे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर तहलका मचाने के लिए तैयार है. 27 जून से हर शनिवार से बुधवार रात 8 बजे ये शो नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने जा रहा है. इस बार कंगना रनौत की जगह बॉलीवुड की मशहूर डायरेक्टर फराह खान और एक्टर रितेश देशमुख ‘जेलर’ बनकर कंटेस्टेंट्स की क्लास लगाते नजर आएंगे.

सोमवार 22 जून को मुंबई में हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मेकर्स ने इस सीजन के पहले तीन आधिकारिक कंटेस्टेंट्स के नामों का ऐलान करके सबको चौंका दिया. इस बार जेल की हवा खाने वाले तीन कंफर्म नाम ये हैं-

राम कपूर: टीवी और फिल्मों के दिग्गज एक्टर राम कपूर को इस बार एक बिल्कुल अलग रूप में देखना फैंस के लिए बड़ा सरप्राइज होगा.

शिवांगी जोशी: ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ से हर घर में अपनी पहचान बनाने वाली संस्कारी बहू शिवांगी जोशी इस बार जेल की सलाखों के पीछे अपनी सच्चाई का इम्तिहान देंगी.

पामेला सेरेना: इस लिस्ट में तीसरा कंफर्म नाम पामेला सेरेना का है, जो शो में ग्लैमर और ड्रामा का तड़का लगाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और धीरज धूपर की भी होगी एंट्री!

इन तीन बड़े नामों के अलावा, कुछ दिन पहले ही ये साफ हो चुका था कि बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा और टीवी के पॉपुलर एक्टर धीरज धूपर भी इस शो का हिस्सा बनने जा रहे हैं. सुनीता आहूजा अपने बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं, ऐसे में फराह और रितेश की जेल में उनका अंदाज देखना बेहद दिलचस्प होने वाला है. हालांकि, मेकर्स ने अभी सुनीता के नाम का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है.

ये भी पढ़ें-

पंकज त्रिपाठी की ये बात अल्लू अर्जुन के दिल में बस गई, Instagram पर शेयर कर दिया Video

प्रीति जिंटा की घर की खेती, अमेरिका में उगा रहीं सब्जियां और फल, खुद दिखाई झलक

इन सितारों के नामों की भी है भारी चर्चा

भले ही अभी पूरी लिस्ट आनी बाकी है, लेकिन कुछ और नामों की चर्चा बहुत तेज है. कहा जा रहा है कि इस बार शो में असीम रियाज, शिल्पा शिंदे, रश्मि देसाई, सोशल मीडिया स्टार पुनीत सुपरस्टार, अर्चना गौतम, टीवी की कोमोलिका यानी उर्वशी ढोलकिया, कुशा कपिला और हर्षद चोपड़ा जैसे बड़े चेहरे भी कैदी के रूप में नजर आ सकते हैं. साल 2022 में आए ‘लॉकअप’ के पहले सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता था. अब देखना ये होगा कि इस बार फराह खान और रितेश देशमुख की इस नई और सख्त जेल में कौन सा सितारा टिक पाता है और कौन सबसे पहले सरेंडर करता है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.