Shoaib Akhtar’s Brother passes away: पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्तर के भाई की मौत हो गई है. अपने बड़े भाई को खोने के चलते उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. शोएब अख्तर ने खुद अपने बड़े भाई के निधन की पुष्टि की. उन्होंने फेसबुक पर इस दुख भरी खबर के बारे में जानकारी शेयर की. शोएब अख्तर के बड़े भाई का नाम शाहिद अख्तर था. दोनों भाइयों में काफी प्यार था और यही वजह है कि इस घटना ने क्रिकेट की पिच पर बड़े-बड़े बल्लेबाजों के पांव उखाड़ने वाले पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज के दिल को झकझोर दिया है.
शोएब अख्तर के भाई की मौत, फेसबुक पर दी जानकारीशोएब अख्तर ने फेसबुक पर अपने बड़े भाई शाहिद अख्तर के मौत की जानकारी देते हुए लिखा कि मुझे बड़े दुख के साथ ये बताना पड़ रहा है कि मेरे बड़े भाई शाहिद अख्तर अब नहीं रहे. उन्होंने शुभचिंतकों के लिए ये संदेश भी छोड़ा कि नमाज-ए-जनाजा के वक्त और स्थान के बारे में जानकारी आगे शेयर की जाएगी.
क्यों झकझोर देने वाला है शोएब के लिए शाहिद का जाना?शोएब अख्तर के लिए बड़े भाई शाहिद का जाना इसलिए भी ज्यादा दुखदायी है क्योंकि उनकी क्रिकेटिंग जर्नी में उनका बड़ा रोल था. दोनों भाइयों के बीच इतना प्यार था कि वो एक दूसरे की हर चीज का ख्याल रखते. क्रिकेट खेलने के दौरान शोएब जब-जब विवादों में घिरे, शाहिद उनके साथ डटकर खड़े रहे. 2014 में जब शोएब अख्तर ने शादी की थी कि उस बारे में भी सबसे पहले खुलासा उनके बड़े भाई शाहिद ने ही किया था.
शोएब अख्तर ने अपनी जिंदगी के 2 अहम शख्स खोएशोएब अख्तर ने 5 साल पहले 2021 में अपनी मां को खो दिया था. अब बड़े भाई शाहिद के तौर पर उन्होंने अपनी जिंदगी के एक और अहम शख्स को खो दिया है. शोएब अख्तर पर टूटे इस दुखों के पहाड़ को देखते हुए उनके चाहने वालों ने सांत्वान व्यक्त की है.