साल 1998 में आई फिल्म 'दूल्हे राजा' को दर्शकों ने खूब पसंद किया था. फिल्म में गोविंदा और कादर खान ने अपने बेहतरीन अभिनय से लोगों को खूब एंटरटेन किया था. फिल्म के गाने 'अंखियों से गोली मारे' और कहां राजा भोज आज भी लोंगो के बीच पॉपुलर है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि गाना 'कहां राजा भोज' की वजह से सिंगर समीर अंजान पर एफआईआर हो गई थी? हाल ही में सिंगर ने खुद ये किस्सा सुनाया है.
'कहां राजा भोज' के लिए समीर अंजान पर हुई थी FIR
जिंगाबाद संग बातचीत नें समीर अंजान ने बताया कि इस गाने के लिए उपर केस हो गया था. उन्होंने कहा, 'तेलियों ने मुझ पर केस कर दिया था. आपने तेली समाज के ऊपर ऐसे कैसे लिख दिया. तो मैने बोला 10 हजार से लोग ये जुमला बोलते हैं 'कहां राजा भोज कहां गंगू तेली.
सिंगर ने आगे कहा, 'ये मेरा बनाया हुआ कहा है. ये तो मुहावरा है. इतने साल से मुहावरा चल रहा है, तब कोई समाज नहीं जागा. मैने लिख दिया तो समाज उठ गया. फिर इसके बाद वकील भेजना पड़ा था. समझौता सिर्फ ढाई हजार रुपये में हुआ. इतने में बात बन गई थी.'
ः 'इंडियाज गॉट लेटेंट' के लिए नेटफ्लिक्स से समय रैना को मिले 15- 20 करोड़? वायरल पोस्ट ने बढ़ाई हलचल
बता दें, गाने 'कहां राजा भोज' के बोल समीर अंजान ने लिखे थे. इस गाने सोनू निगम और विनोद राठौड़ ने गाया है. ये गाना आज भी लोंगो के बीच पॉपुलर है. इतना ही नहीं सोशल मीडिया पर 'कहां राजा भोज' एक मीम भी बन चुका है.
फिल्म 'दूल्हे राजा' के बारे में
फिल्म 'दूल्हे राजा' की बात करें तो इसमें गोविंदा, कादर खान, रवीना टंडन, मोहनीष बहल, जॉनी लीवर, प्रेम चोपड़ा, अंजना मुमताज, असरानी जैसे कलाकार नजर आए थे. फिल्म 'दुल्हे राजा' का निर्देशन हर्मेश मल्होत्रा ने किया था. इस फिल्म को राजीव कॉल ने लिखा था.
फिल्म रोमांटिक कॉमेडी थी, जिसमें गोविंदा और रवीना टंडन की कैमिस्ट्री भी देखने को मिलती है. वहीं गोविंदा और कादर की जोड़ी ने भी फिल्म में कमाल कर दिया था.
ः बोनी कपूर के होने वाले दामाद क्या करते हैं? कितनी है रोहन ठक्कर की नटेवर्थ