अक्षय कुमार फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म 26 जून को रिलीज होने वाली है. ये मल्टीस्टारर फिल्म है और फिल्म के सारे एक्टर जोरों-शोरों से फिल्म प्रमोशन में लगे हैं. हाल ही में फिल्म के नए ट्रैक को लेकर एक इवेंट हुआ. इस इवेंट में सभी स्टार्स ने खूब हंसी-मजाक किया और मीडिया के साथ बातचीत की.
2022 की वो फिल्म, जिसने 586% परसेंट प्रॉफिट से मचाया था बवाल, छा गए थे अजय देवगन
भोजपुरी सिनेमा को लेकर बोले अक्षय कुमार
बता दें कि फिल्म में अक्षय कुमार ने एक भोजपुरी गाना किया है. इस गाने में वो भोजपुरी सुपरस्टार अक्षरा सिंह के साथ डांस करते दिखे. इस गाने का नाम है 'घिस घिस'. हाल ही में इवेंट में अक्षय ने भोजपुरी इंडस्ट्री को लेकर भी बात की. जब उनसे पूछा गया कि क्या वो भोजपुरी इंडस्ट्री में काम करने की प्लानिंग कर रहे हैं? इस पर अक्षय कुमार ने भोजपुरी की तुलना हॉलीवुड से की और भोजपुरी को हॉलीवुड से बेहतर बताया.
View this post on Instagram
अक्षय कुमार ने कहा, 'भोजपुरी, हॉलीवुड से बेहतर है. मैंने वो लाइन दी. क्योंकि वो ये गाना सुन नहीं सकते. वो इसे लेकर कुछ समझ ही नहीं सकते. उन्होंने ऐसा गाना कभी देखा ही नहीं. हम गर्व से कह सकते हैं कि हमारे पास बहुत सारे कल्चर हैं. हमारे गाने अलग-अलग कल्चर में बनते हैं. हमें इस पर गर्व होना चाहिए कि हमारे देश में इतनी वैरायटी है.' इसी के साथ अक्षय कुमार ने बड़ी कास्ट को लेकर भी बात की. उन्होंने कहा कि 3 इडियट्स में 3 सेंट्रल एक्टर थे और फिल्म ब्लॉकबस्टर हिट हुई थी. वेलकम टू द जंगल में 30 एक्टर्स हैं इसे लेकर पॉसिबिलिटी अनगिनत हैं.
वहीं परेश रावल ने फिल्म 'हेरा फेरी' के नए पार्ट को लेकर हिंट दिया. परेश रावल ने कहा, 'हेरा फेरी चलती रहेगी.' बता दें कि हेरा फेरी का तीसरा पार्ट आने वाला था. लेकिन फिल्म फिलहाल डिले है. इस फिल्म को लेकर काफी विवाद भी हुआ.