2022 की वो फिल्म, जिसने 586% परसेंट प्रॉफिट से मचाया था बवाल, छा गए थे अजय
संदीप मेहरा June 25, 2026 02:42 AM

हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक फिल्में दे चुके दिग्गज एक्टर अजय देवगन की आज हम आपको एक ऐसी फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसने 586 परसेंट का तगड़ा मुनाफा कमाया था. उनकी ये फिल्म साल 2022 में रिलीज हुई थी और इसने कम बजट में भी टिकट खिड़की पर जमकर तबाही मचाई थी. ये फिल्म अजय के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक है.

तब्बू-अक्षय खन्ना ने भी किया था काम

अजय देवगन की इस फिल्म का नाम है 'दृश्यम 2'. इस फिल्म ने सिनेमाघरों में 18 नवंबर 2022 को दस्तक दी थी. अभिषेक पाठक के डायरेक्श में बनी ये फिल्म दृश्यम की अगली कड़ी थी. अजय देवगन के साथ इसमें तब्बू, इशिता दत्ता, श्रेया और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार भी नजर आए थे.

ये भी पढ़ें: 2 साल से हेल्थ प्रॉब्लम झेल रही अलका याग्निक ने पद्म मूषण मिलने के बाद शेयर किया इमोशनल पोस्ट, लिखा- 'जिंदगी के सफर में....'

तीसरे ही दिन निकाल लिया था बजट

अजय देवगन की साल 2015 में आई फिल्म 'दृश्यम' सफल रही थी. जबकि सात साल बाद आई दृश्यम 2 को भी फैंस ने जबरदस्त प्यार दिया था. IMBd की रिपोर्ट के मुताबिक ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी. भारत में इसने पहले दिन 18.15 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 25.47 करोड़ रुपये और तीसरे दिन 32 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दृश्यम 2 ने तीसरे ही दिन अपना बजट निकाल लिया था.

ये भी पढ़ें: 400 करोड़ कमाने वाली राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ओटीटी पर कब और कहां आएगी? यहां जानें

कमाया था 586 परसेंट का मुनाफा

50 करोड़ रुपये के बजट में बनी दृश्यम 2 ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 239.67 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं दुनियाभर में इसका कलेक्शन 343.4 करोड़ रुपये दर्ज किया गया था. फिल्म को टोटल 586 परसेंट तक मुनाफा हुआ था. बता दें कि दृश्यम 2 साल 2022 की सातवीं सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म रही थी. इस शानदर रोमांटिक मिस्ट्री फिल्म को आप प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.

अजय देवगन पिछली बार फिल्म 'दे दे प्यार दे 2' में नजर आए थे. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी. अजय अब फिल्म 'धमाल 4' ला रहे हैं. इस फिल्म में उनके साथ अरशद वारसी, जावेद जाफरी, रितेश देशमुख, रवि किशन, संजीदा शेख, ईशा गुप्ता जैसे कलाकार भी नजर आएंगे. धमाल 4 सिनेमाघरों में 10 जुलाई को रिलीज होगी. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.