संजीव कपूर से विकास खन्ना तक, जानें सेलिब्रिटी शेफ में से कौन कितना अमीर
एबीपी एंटरटेनमेंट डेस्क June 25, 2026 02:42 AM

भारत में आज कई ऐसे सेलिब्रिटी शेफ्स हैं जिन्होंने सिर्फ किचन तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि अपने टैलेंट और मेहनत के दम पर देश-विदेश में बड़ी पहचान बनाई है. संजीव कपूर से विकास खन्ना और हरपाल सिंह सोखी समेत कई शेफ्स ने बड़ा साम्राज्य खड़ा कर लिया है. चलिए जानते हैं ये सेलिब्रिटी शेफ आखिर कितने आमीर हैं.

संजीव कपूर
दिग्गज शेफ संजीव कपूर को भारतीय टेलीविजन पर कुकिंग शो का पायनियर माना जाता है और वो पिछले तीन दशकों से इस इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए हैं. उन्होंने सिर्फ कुकिंग तक खुद को सीमित नहीं रखा, बल्कि कुकबुक्स, किचनवेयर और फूड प्रोडक्ट्स के जरिए एक बड़ा बिजनेस एम्पायर भी खड़ा किया है. मनीमिंट की रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 1 हजार 165 करोड़ रुपये है, जिससे वो न सिर्फ भारत के सबसे पॉपुलर बल्कि सबसे अमीर सेलिब्रिटी शेफ्स में भी शामिल हैं. 

विकास खन्ना
विकास खन्ना, जो मास्टरशेफ इंडिया के जज के रूप में भी पहचाने जाते हैं, एक शेफ, फिल्ममेकर और समाजसेवी हैं.  उन्होंने अपनी कुकिंग टैलेंट के दम पर भारत का नाम पूरी दुनिया में रोशन किया है. मास्टरशेफ इंडिया को होस्ट करने वाले विकास खन्ना ने इंटरनेशनल लेवल पर भी कई सफल प्रोजेक्ट्स और बिजनेस वेंचर्स खड़े किए हैं. लाइफस्टाइल एशिया के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 84 करोड़ से 217 करोड़ रुपये के बीच बताई जाती है. 

'दो साल से बीमार हूं...' अलका याग्निक ने पद्म भूषण मिलने के बाद लिखा भावुक पोस्ट

हरपाल सिंह सोखी
हरपाल सिंह सोखी भारतीय हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री के एक पॉपुलर शेफ्स में से एक हैं. मशहूर कैचफ्रेज 'नमक शमक' से उन्होंने शुरुआत में ही लोगों का ध्यान खींच लिया था. शो लाफ्टर शेफ ने उन्हें फूड लवर्स के बीच और भी ज्यादा पॉपुलर बना दिया. हरपाल सिंह सोखी के भारत में कई रेस्टोरेंट्स की चेन भी है, जिससे उनकी ब्रांड वैल्यू और मजबूत हुई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ करीब 35 करोड़ रुपये बताई जाती है.  

रणवीर बराड़
रणवीर बराड़ भी इंडिया के पॉपुलर शेफ में शुमार हैं. उन्होंने अपनी शानदार होस्टिंग और बेहतरीन कुकिंग स्किल्स से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है.   जी न्यूज के अनुसार, उनकी नेट वर्थ लगभग 41 करोड़ रुपये आंकी गई है.

गरिमा अरोड़ा
गरिमा अरोड़ा को दुनिया भर में भारत की पहली महिला मिशेलिन-स्टार शेफ के रूप में पहचाना जाता है. गरिमा मास्टरशेफ इंडिया में जज के तौर पर भी नजर आ चुकी हैं. उनकी नेट वर्थ करीब 40 करोड़ रुपये बताई जाती है.

कुनाल कपूर
शेफ कुनाल कपूर भी कमाई के मामले में किसी से पीछे नहीं हैं. वो ब्रांड डील्स, कुकबुक्स और यूट्यूब जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से अच्छी कमाई करते हैं. साथ ही टीवी पर उनकी मौजूदगी और कंटेंट क्रिएशन ने उन्हें काफी पॉपुलर बना दिया है.  कुनाल कपूर मास्टरशेफ इंडिया में जज के तौर पर भी नजर आ चुके हैं और फूड इंडस्ट्री में उनकी मजबूत पहचान है. उनकी नेट वर्थ करीब 43.5 करोड़ रुपये बताई जाती है.

Peddi OTT Release: 400 करोड़ कमाने वाली राम चरण की फिल्म 'पेद्दी' ओटीटी पर कब और कहां आएगी? यहां जानें

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.