वेनेजुएला में भूकंप के दो बड़े झटके महसूस किए गए हैं. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 7.1 और 7.5 मापी गई है. भूकंप से कई इमारतों को नुकसान पहुंचा है. सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है. भूकंप का केंद्र मोंटाल्बन से 25 किलोमीटर दूर था. राजधानी काराकास में भूकंप का सबसे ज्यादा असर हुआ है. इसमें कई लोगों के मारे जाने की आशंका है.
जानकारी के मुताबिक, राजधानी कराकास में कुछ ही सेकंड में दो बड़े झटके महसूस किए गए. पहला झटका 7.1 जबकि दूसरा झटका 7.5 का था. कई इमारतें धराशाई हो गईं. लोग अपने घरों से निकलकर सड़कों पर आ गए हैं. लोगों से घर खाली करने की अपील की गई है. स्थानीय समय के मुताबिक, भूकंप शाम 6 बजकर 04 मिनट पर आया.
22 मंजिला इमारत पूरी तरह तबाहA building has collapsed in Caracas, Venezuela after the M7.1 hit not long ago…👀🙏 pic.twitter.com/ale9hTmHRc
— Volcaholic 🌋 (@volcaholic1) June 24, 2026
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कराकास के अल्तामीरा इलाके में एक 22 मंजिला इमारत पूरी तरह तबाह हो गई. इसे पिछले 100 साल का सबसे बड़ा भूकंप मान जा रहा है. सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो से आप तबाही के आलम का अंदाजा लगा सकते हैं.
बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका‼️BREAKING
Massive 7.5 earthquake strikes Caracas, Venezuela
Apocalyptic scenes! 🙏🏼
First videos rolling in, as you can see, there is MAJOR damage. pic.twitter.com/Tstago3MPa
— Tablesalt 🇨🇦🇺🇸 (@Tablesalt13) June 25, 2026
अभी यह साफ नहीं है कि कितने लोग हताहत हुए हैं और कितना नुकसान हुआ है. USGS का कहना है कि भूकंप के दूसरे झटके के बाद भारी नुकसान और बड़ी संख्या में लोगों के हताहत होने की आशंका है.
अब सुनामी का कोई खतरा नहीं- सुनामी वॉर्निंग सेंटरअमेरिका के सुनामी वॉर्निंग सेंटर ने कहा है कि अब सुनामी का कोई खतरा नहीं है. उन्होंने पहले दी गई चेतावनी को वापस ले लिया है. उस चेतावनी में प्यूर्टो रिको और वर्जिन आइलैंड्स जैसे इलाकों में खतरनाक लहरें आने की आशंका बताई गई थी. वेनेजुएला की राजधानी काराकस के चाकाओ इलाके में 500 से ज्यादा इमरजेंसी कर्मचारी मलबे और टूटी इमारतों में फंसे लोगों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं.
वहां के मेयर ने यह जानकारी दी है. मेयर गुस्तावो ड्यूक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया. इसमें उन्होंने बताया कि अब तक कम से कम 18 लोगों को जिंदा बचा लिया गया है. वीडियो में उनके पीछे टूटी-फूटी इमारतें दिख रही थीं.