देशभर के लाखों छात्रों के लिए विश्वविद्यालयों में एडमिशन का दौर शुरू हो चुका है. कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) के रिजल्ट जारी होने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय (DU), बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (BHU), जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) समेत बिहार और राजस्थान यूनिवर्सिटीज ने एडमिशन की प्रक्रिया तेज कर दी है. ऐसे में छात्रों को सलाह दी जा रही है कि वो अपने सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स पहले से तैयार रखें. ज्यादातर विश्वविद्यालयों में आवेदन और काउंसलिंग प्रक्रिया ऑनलाइन होगी. समय पर रजिस्ट्रेशन, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और फीस जमा करने से छात्रों को एडमिशन के दौरान किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
DU में 30 जून तक करें आवेदनदिल्ली विश्वविद्यालय में यूजी एडमिशन के लिए आवेदन की अंतिम तारीख फिलहाल 30 जून 2026 निर्धारित की गई है. प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. उम्मीदवारों को सबसे पहले CSAS पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना होगा. इसके बाद वो अपनी पसंद के कॉलेज और कोर्स का चयन कर सकेंगे. सीट अलॉटमेंट छात्रों द्वारा भरी गई प्राथमिकताओं के आधार पर किया जाएगा.
BHU में जुलाई के पहले सप्ताह से शुरू हो सकती है प्रक्रियाराष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा CUET UG रिजल्ट घोषित किए जाने के बाद बीएचयू की केंद्रीय प्रवेश समिति ने भी एडमिशन की तैयारियां तेज कर दी हैं. विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि एलिजिबल उम्मीदवारों का डेटा मिलने के लगभग एक सप्ताह बाद जुलाई के पहले सप्ताह में यूजी प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी.
JNU ने जारी किया नया एडमिशन शेड्यूलजेएनयू ने एजुकेशनल सेशन 2026-27 के लिए संशोधित एडमिशन शेड्यूल जारी किया है. नए टाइम टेबल के अनुसार पहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी होगी. चयनित अभ्यर्थियों को 25 से 27 जून के बीच ऑनलाइन प्री-एनरोलमेंट और फीस जमा करनी होगी. दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को जारी की जाएगी. डॉक्यूमेंट का वेरीफिकेशन 9 जुलाई से शुरू होकर अगस्त तक अलग-अलग चरणों में चलेगा.
बिहार और राजस्थान की यूनिवर्सिटीज में भी आवेदन जारीबीआरए बिहार विश्वविद्यालय ने स्नातक सत्र 2026-30 में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. विश्वविद्यालय प्रशासन ने मंगलवार देर शाम चयन लिस्ट पोर्टल पर अपलोड की. इस लिस्ट में शामिल अभ्यर्थियों को 25 जून तक आवंटित कॉलेजों में जाकर नामांकन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.
वहीं, राजस्थान यूनिवर्सिटी में एजुकेशनल सेशन 2026-27 के लिए स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है. विश्वविद्यालय ने बीए, बीएससी, बीकॉम सहित अलग-अलग यूजी कोर्सों में एडमिशन के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं. इच्छुक छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया जून 2026 से शुरू हो चुकी है और आवेदन निर्धारित तारीख तक स्वीकार किए जाएंगे.
ये डॉक्यूमेंट पहले से रखें तैयारएडमिशन प्रक्रिया के दौरान स्टूडेंट्स को 10वीं और 12वीं की मार्कशीट, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, माइग्रेशन सर्टिफिकेट, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर की स्कैन कॉपी, जाति प्रमाण पत्र (यदि लागू हो) और CUET स्कोरकार्ड जैसे डॉक्यूमेंट्स की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए सभी जरूरी डॉक्यूमेंट्स को पहले से तैयार रखना बेहतर होगा.