
Lucknow, 25 जून . Samajwadi Party के विधायक रविदास मेहरोत्रा ने केंद्र और भाजपा Governmentों पर लोकतंत्र को कुचलने, तानाशाही चलाने और विपक्षी दलों को तोड़ने का गंभीर आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि Samajwadi Party लोकतंत्र की रक्षा के लिए हमेशा संघर्ष करती रही है और आगे भी करती रहेगी.
सपा विधायक रवि दास मेहरोत्रा ने से बात करते हुए कहा, “Samajwadi Party ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए बहुत बड़े-बड़े संघर्ष किए हैं. 51 साल पहले जब देश में आपातकाल लगा था, मैं खुद 20 महीने जेल में बंद रहा. आपातकाल का महासंग्राम लोकतंत्र की बहाली का आंदोलन था. सपा संघर्षों की कोख से पैदा हुई है और लोकतंत्र बचाने के लिए हमेशा संघर्ष करती रहेगी.”
विधायक ने आरोप लगाया कि आज लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला भाजपा कर रही है. उन्होंने कहा, “ईडी, सीबीआई और इनकम टैक्स का डर दिखाकर दमन, जुल्म और तानाशाही के माध्यम से देश में तानाशाही की Government चल रही है.”
एनसीईआरटी के पाठ्यक्रम में आपातकाल से जुड़े अध्याय को शामिल करने पर मेहरोत्रा ने कहा, “हम लंबे समय से यह मांग कर रहे थे कि विद्यार्थियों को आपातकाल के जुल्म और अन्याय के बारे में पढ़ाया जाए. साथ ही एआई और नए युग की शिक्षा भी जरूरी है.”
दिल्ली में मनी लॉन्ड्रिंग के 600 करोड़ रुपए के घोटाले के दस्तावेज मांगने पर उन्होंने ईडी पर सवाल उठाते हुए कहा, “ईडी को चाहिए कि बड़े घोटालों को सामने लाए. कौन-कौन लोग इसमें शामिल हैं, उन्हें सामने लाना चाहिए. दोषियों के खिलाफ Government ने अभी तक कार्रवाई क्यों नहीं की, इसे स्पष्ट करना चाहिए.”
Madhya Pradesh के Chief Minister मोहन यादव पर निशाना साधते हुए मेहरोत्रा ने कहा, “भाजपा Government के सारे मंत्री भ्रष्टाचार में लिप्त हैं. जनता के पैसे की लूट हो रही है. अब वे भगवान राम के मंदिर में चढ़ावे को भी लूट रहे हैं. अयोध्या के राम मंदिर चोरी में प्रदेश की Government जिम्मेदार है. Chief Minister सत्ता में रहने का नैतिक अधिकार नहीं रखते.”
पश्चिम बंगाल में टीएमसी को तोड़ने के प्रयासों पर उन्होंने कहा, “भाजपा ने ईडी-सीबीआई का डर दिखाकर टीएमसी तोड़ने का काम किया है. असली टीएमसी वही है, जिसकी अध्यक्ष ममता बनर्जी हैं. पूरे बंगाल में सभी नेता और कार्यकर्ता ममता बनर्जी के साथ हैं.”
Maharashtra पर बोलते हुए मेहरोत्रा ने कहा, “भाजपा जानबूझकर बदले की भावना से विपक्षी पार्टियों को तोड़ रही है. शिवसेना के सांसदों ने Lok Sabha अध्यक्ष से बागी सांसदों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. Lok Sabha और राज्यसभा अध्यक्ष को चाहिए कि पार्टी छोड़ने वाले सांसद पहले अपने पद से इस्तीफा दें.”
बिहार में भरत तिवारी के एनकाउंटर पर सपा विधायक ने इसे ‘फर्जी’ बताते हुए कहा, “जिसने Police के सामने सरेंडर कर दिया था, उसकी हत्या कर दी गई. यह बिहार Government पर कभी नहीं मिटने वाला कलंक है. न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो.”
उन्होंने दावा किया कि “यूपी में पीडीए समाज सपा के साथ हो गया है. भाजपा कुछ भी कर ले, पीडीए का वोट उन्हें नहीं मिलने वाला.”
आजम खान पर लगातार कार्रवाई को ‘बदले की भावना’ बताते हुए उन्होंने कहा, ‘आजम खान डरने या टूटने वाले नहीं हैं.’
–
एससीएच/