Aamir Khan Saif Ali Khan Fees: 25 साल पहले आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ को हिंदी सिनेमा में कल्ट का दर्जा हासिल है. ये उस साल की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक है. इतने वक्त बाद भी लोग इसे याद करते हैं. इस फिल्म में सैफ अली खान, आमिर खान और अक्षय खन्ना की तिकड़ी लोगों को काफी पसंद आई थी, जिसके चलते अभी भी इस मूवी का वही क्रेज बना हुआ है, जो पहले हुआ करता था.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘दिल चाहता है’ के लिए सैफ अली खान को लगभग 60 लाख की फीस मिली थी. इस फिल्म में समीर का किरदार निभाकर उन्होंने ऑडियंस का दिल जीत लिया था और इसके लिए उन्हें बेस्ट कॉमेडियन का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था.
रिपोर्ट्स की मानें तो 25 साल पहले आई फिल्म ‘दिल चाहता है’ के लिए आमिर खान ने लगभग 2 करोड़ रुपये की फीस ली थी. ये फिल्म फरहान अख्तर के डायरेक्शन के करियर की पहली फिल्म थी, जिसमें आमिर खान और सैफ अली खान के अलावा अक्षय खन्ना भी लीड रोल में थे.
बताया जाता है कि ‘दिल चाहता है’ को 13 करोड़ के बजट में बनाया गया था. वहीं, इस फिल्म ने दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 38.65 करोड़ का कलेक्शन किया था और सुपरहिट साबित हुई. इसे IMDb पर 8 रेटिंग मिली है और आप इसे प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं.