जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दो वर्षीय स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों में प्रवेश की पहली मेरिट लिस्ट जारी कर दी है. एमए, एमएससी और एमसीए जैसे कोर्सों में आवेदन करने वाले अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर लॉग इन कर अपना रिजल्ट देख सकते हैं. प्रवेश प्रक्रिया CUET PG 2026 के स्कोर के आधार पर पूरी की जा रही है. पहली सूची में चयनित उम्मीदवारों को निर्धारित समय के भीतर प्री-एनरोलमेंट, डॉक्यूमेंट्स की प्रक्रिया और फीस जमा करनी होगी. विश्वविद्यालय ने इसके साथ ही संशोधित प्रवेश कार्यक्रम भी जारी कर दिया है.
CUET PG स्कोर के आधार पर मिलेगा प्रवेशविश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि पीजी पाठ्यक्रमों में एडमिशन CUET PG 2026 में प्राप्त अंकों के आधार पर दिया जाएगा. जिन अभ्यर्थियों को विश्वविद्यालय के नियमों के अनुसार वेटेज या अभाव अंक मिलते हैं, उन्हें भी प्रवेश प्रक्रिया में निर्धारित नियमों के अनुसार लाभ दिया जाएगा.
प्रवेश से पहले इन बातों का रखें ध्यानJNU ने सभी उम्मीदवारों को सलाह दी है कि प्रवेश प्रक्रिया शुरू करने से पहले ई-प्रॉस्पेक्टस को ध्यान से पढ़ें. इसमें पात्रता, सीटों की संख्या, आरक्षण व्यवस्था और प्रत्येक पाठ्यक्रम से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी गई है. इससे प्रवेश के दौरान किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकता है.
यहां देखें कटऑफ मार्क्स
यह है पूरा एडमिशन शेड्यूलपहली मेरिट लिस्ट 25 जून को जारी की जा चुकी है. इसके लिए प्री-एनरोलमेंट और फीस जमा करने की प्रक्रिया 25 से 27 जून तक चलेगी. दूसरी मेरिट लिस्ट 3 जुलाई को प्रकाशित होगी, जबकि डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन 9 से 17 जुलाई के बीच निर्धारित तारीखों पर किया जाएगा. खाली सीटों के लिए आवेदन 23 से 25 जुलाई तक लिए जाएंगे और फाइनल मेरिट लिस्ट 31 जुलाई को जारी होगी. अंतिम चयनित अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट्स का वेरीफिकेशन 6 और 7 अगस्त को होगा, जबकि प्रवेश प्रक्रिया 10 अगस्त 2026 को समाप्त होगी.
ये भी पढ़ें:Sarkari Naukri: बैंड बजाओ-पुलिस में नौकरी पाओ मध्य प्रदेश में मिल रहा मौका, SI-कांस्टेबल समेत 932 पदों पर भर्ती