Wedding Viral Video: क्या आपने कभी सोचा है कि अफ्रीका की किसी शादी में विदेशी लोग शाहरुख खान और काजोल के आइकॉनिक गाने पर थिरकते नजर आएंगे? जी हां, सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जहां अफ्रीकी मेहमानों ने बॉलीवुड के सुपरहिट गाने पर ऐसा धमाल मचाया कि हर कोई देखता रह गया.
कुर्ता-पायजामा पहनकर गाया ‘तुम पास आए…’वायरल हो रहे इस वीडियो में एक शादी या शायद संगीत सेरेमनी का माहौल नजर आ रहा है. पंडाल में कई मेहमान बैठे हुए हैं. तभी महफिल में एंट्री होती है एक अफ्रीकी शख्स की, जो बिल्कुल देसी रंग में रंगा नजर आ रहा है. उसने भारतीय पारंपरिक कुर्ता-पायजामा पहन रखा है और हाथ में माइक थामकर कराओके पर फिल्म ‘कुछ-कुछ होता है’ का सदाबहार गाना ‘तुम पास आए’ गाना शुरू कर देता है. उसकी आवाज और अंदाज को देखकर वहां बैठी विदेशी महिलाएं खुद को रोक नहीं पातीं और गाने की धुन पर जमकर थिरकने लगती हैं.
सोशल मीडिया पर वीडियो ने मचाई धूमइस खूबसूरत और दिल छू लेने वाले वीडियो को तंजानिया के सद्दाम खान नाम के एक इंस्टाग्राम यूजर @sadamkhantz ने शेयर किया है. देखते ही देखते यह वीडियो इंटरनेट पर छा गया है. इस वीडियो को अब तक 4 लाख 64 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है, और 28 हजार से अधिक लोगों ने इसे लाइक किया है.
यूजर्स बोले- किंग खान का क्रेजइस वीडियो को देखने के बाद भारतीय यूजर्स गर्व महसूस कर रहे हैं और कमेंट सेक्शन में जमकर प्यार लुटा रहे हैं. एक यूजर ने शाहरुख खान को टैग करते हुए लिखा, आपकी क्रेज का असर है. तंजानिया में होने वाली शादियों में 28 साल बाद भी आपके गाने गाए जाते हैं, जश्न मनाया जाता है. आप सचमुच बॉलीवुड के बादशाह हैं. यह भी पढ़ें: Viral Video: केयरटेकर को लगी चोट, तो हाथी ने जो किया…जीत लेगा आपका दिल!
दूसरे ने कहा, भारतीय संगीत दुनिया में सबसे अच्छा है. यह दुनिया भर के लोगों को खुश और भावुक करता है. वहीं एक अन्य यूजर ने हैरानी जताते हुए लिखा, वाह, यह तो कमाल है. कभी सोचा नहीं था कि भारतीय संस्कृति इतनी दूर तक फैल जाएगी. वे तो हमसे भी बेहतर हिंदी में गा रहे हैं. यह भी पढ़ें: ‘तुम अपनी सोचो, हम तो…’ स्कूल की छुट्टी पर बच्चे ने मास्साब को दिया ऐसा जवाब, हंसते-हंसते पेट फूल जाएगा
यहां देखिए वीडियो
View this post on Instagram
A post shared by Sadamkhantz (@sadamkhantz)