Budh Vakri: 29 जून, 2026 से बुध ग्रह अपनी चाल बदलकर वक्री यानी उल्टी दिशा में चलना शुरू करेंगे. ज्योतिष शास्त्र में बुध को हमारी बुद्धि, बातचीत, व्यापार और फैसलों का केंद्र माना गया है. जब भी बुध वक्री होते हैं, तो सामान्य जीवन में संचार संबंधी गलतफहमियां, कामकाज में देरी और तकनीकी परेशानियां आना स्वाभाविक हो जाता है. इस बार बुध भावुक कर्क राशि में वक्री हो रहे हैं, इसलिए हमारे निर्णय तर्क की तुलना में भावनाओं से अधिक प्रभावित होंगे. यह समय कोई बड़ा या नया कदम उठाने के बजाय, अपने पुराने अधूरे कामों को पूरा करने, गलतियों को सुधारने और उन पर फिर से विचार करने का है. आइए विस्तार से जानते हैं कि किन राशियों को इस दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतने की जरूरत है.
मिथुन राशिआपका स्वामी ग्रह बुध ही है, इसलिए इस वक्री चाल का सबसे गहरा असर आप पर ही पड़ेगा. आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला लेने से पहले बहुत सावधानी बरतें. बातचीत के दौरान बातों का गलत अर्थ निकल सकता है, इसलिए जो भी बोलें, सोच-समझकर बोलें. किसी भी बड़े एग्रीमेंट या कागजी कार्रवाई को करने से पहले उसे कई बार पढ़ें. बिना सोचे-समझे किसी को कोई बड़ा वादा न करें और जरूरत से ज्यादा सोचने के कारण बढ़ रहे मानसिक तनाव से खुद को दूर रखने की कोशिश करें.
कन्या राशिबुध आपका भी स्वामी ग्रह है, इसलिए यह समय आपके लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है. अपने करियर के लक्ष्यों और भविष्य की योजनाओं को फिर से जांचने की जरूरत है. सहकर्मियों या दोस्तों के साथ बातचीत में तालमेल की कमी महसूस हो सकती है. कोई भी प्रोजेक्ट शुरू करने से पहले उसकी बारीकियों को अच्छे से देख लें. अधूरी जानकारी पर भरोसा करना इस समय आपके लिए भारी पड़ सकता है, इसलिए काम की हर छोटी बात को ध्यान से परखकर ही आगे बढ़ें.
कर्क राशिबुध आपकी ही राशि में वक्री हो रहे हैं, जिससे आप इस दौरान काफी भावुक महसूस कर सकते हैं. फैसला लेते समय दिल की जगह दिमाग का उपयोग करने की कोशिश करें. परिवार के सदस्यों के साथ छोटी-छोटी बातों को लेकर गलतफहमी हो सकती है, इसलिए वहां थोड़ा धैर्य रखें. मन की उलझन को कम करने के लिए खुद को शांत रखने का प्रयास करें और किसी भी स्थिति में तुरंत कोई प्रतिक्रिया न दें.
धनु राशिबुध का यह बदलाव आपके आठवें भाव में हो रहा है, जो कि निवेश, लोन और साझेदारी के मामलों से जुड़ा है. पैसों के लेनदेन, टैक्स या इंश्योरेंस जैसे मामलों में बेहद सतर्क रहें. किसी भी कागज पर आंख बंद करके भरोसा न करें. कानूनी कागजात पर हस्ताक्षर करने से पहले उन्हें ध्यान से पढ़ें. बिना सोचे-समझे निवेश करने से बचें और अपने आर्थिक मामलों में पूरी पारदर्शिता बनाए रखें.
मीन राशिबुध आपकी राशि के पांचवें भाव में वक्री हो रहे हैं. अगर आप विद्यार्थी हैं या किसी रचनात्मक काम से जुड़े हैं, तो आपका ध्यान भटक सकता है. काम में रुकावटें आ सकती हैं, जिससे मानसिक तनाव बढ़ सकता है. अपने साथी के साथ बात करते समय स्पष्ट रहें ताकि रिश्ते में कोई गलतफहमी पैदा न हो. एकाग्रता बढ़ाने के लिए शांत मन से काम पर ध्यान दें और अपने लक्ष्यों के प्रति सचेत रहें.
ये राशि वाले भी बरतें सावधानीसिंह राशि: फिजूलखर्चों पर लगाम लगाएं और किसी भी तरह के जोखिम भरे निवेश से बचें.
तुला राशि: ऑफिस के कामों और प्रोफेशनल कमिटमेंट्स को दोबारा जरूर चेक कर लें.
मकर राशि: पार्टनरशिप में पूरी पारदर्शिता रखें और किसी के बारे में पहले से कोई धारणा न बनाएं.
ये भी पढ़ें- बुध की उल्टी चाल से 5 राशियों की बदलेगी किस्मत, जानें क्या मिलेगा लाभ