'मेरे परिवार में वफादारी एक शब्द नहीं बल्कि'…'अलायंस' में एंट्री पर बोले सोहेल खान!
TV9 Bharatvarsh June 28, 2026 12:44 AM

प्राइम वीडिया पर रियलिटी शो ‘अलायंस’ को कुणाल खेमू लेकर आने वाले हैं. एक्टर ही इस शो को होस्ट करेंगे. इस ओटीटी शो में 16 सेलिब्रिटीज नजर आ रहे हैं जो न सिर्फ खुद को बल्कि अपनी अलायंस में शामिल साथी के कनेक्शन को भी बचाने की कोशिशे करेंगे. शो का फॉर्मेट कुछ इस तरह का है कि हर एलिमिनेशन के बाद नए कंटेस्टेंट की एंट्री होने वाली है. रिपोर्ट्स के मुताबिक सोहेल खान फर्स्ट वाइल्डकार्ड एंट्री करने वाले कंटेस्टेंट में से एक होंगे.

शो में एक्टर सोहेल खान की एक्स वाइफ सीमा सचदेह के शामिल होने की भी चर्चाएं हैं. अगर ऐसा होता है तो ऑडियंस के लिए ये शो काफी दिलचस्प होने वाला है, क्योंकि फैंस ये जरूर देखना चाहेंगे कि उनके बीच कैसा कनेक्शन है. कैमरे से कंटेस्टेंट की हर एक्टिविटी पर नजर रखी जाएगी.

खुद भी रह चुके हैं जज?

एक्टर सोहेल खान ‘कॉमेडी सर्कस: कॉमेडी का नया दौर’ और ‘छोटे मियां’ जैसे रियलिटी शो में खुद भी जज के रूप में दिखाई दे चुके हैं. ये फर्स्ट टाइम होगा जब वो किसी शो में एक कंटेस्टेंट बनकर हिस्सा लेंगे. सीमा सचदेह भी कई रियलिटी शोज में नजर आ चुकी हैं. जानकारी के मुताबिक, एक्टर इस शो में अगले हफ्ते से नजर आएंगे.

क्या बोले सोहेल खान?

वैरायटी इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, अलायंस में एंट्री पर सोहेल खान ने कहा, “मैं ऐसे परिवार से आता हूँ जहां वफादारी सिर्फ एक शब्द नहीं, बल्कि जीने का तरीका है, लेकिन मैं समझता हूं कि यहां नियम अलग हैं”

एक्स कपल के रिश्ते का टेस्ट!

अगर इस रियलिटी शो में सोहेल और सीमा सचदेह दोनों एंट्री करते हैं तो उनके बीच की इक्वेशन कैसी होगी, क्योंकि अलग होने के बाद वह अपनी-अपनी लाइफ में बिजी हैं और आगे बढ़ चुके हैं. शो के फॉर्मेट के मुताबिक दोनों एक ही छत के नीचे रहेंगे और 24 घंटे कैमरों की नजर होगी, साथ ही सेफ रूम में भी बंद रहेंगे.

ये लोग आ रहे हैं नजर

‘अलायंस’ शो में रवि किशन और उनकी बेटी रीवा किशन, डेजी शाह-जैद दरबार, मिनी माथुर-निखिल चिनापा समेत कुशल टंडन-अर्सलान गोनि जैसे सेलिब्रिटी नजर आ रहे हैं. सोहेल और सीमा सचदेह की एंट्री के बाद इस शो का लेवल अप होने की उम्मीद है. फिलहाल शो में किसी तरह की वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर आधिकारिक पुष्टी नहीं की गई है.

ये भी पढ़ें: दिव्येंदु को मिला था बबलू पंडित का रोल, मिर्जापुर के मुन्ना भैया के लिए ये एक्टर था पहली पसंद
© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.