LPG e-KYC Alert: Indane, BharatGas और HP Gas के ग्राहकों के लिए एक बड़ी खबर है. पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सख्त निर्देशों के मुताबिक, सभी घरेलू (LPG) उपभोक्ताओं के लिए आधार आधारित बायोमेट्रिक ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की आखिरी तारीख कल यानी कि 30 जून 2026 तय की गई है. यानी कि अबर आपने कल तक अपनी संबंधित गैस एजेंसी के साथ ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी नहीं की, तो आपके बैंक खाते में सरकार की तरफ से आने वाली गैस सब्सिडी हमेशा के लिए बंद हो सकती है.
नए LPG eKYC नियमों के तहत, 30 जून से पहले जो ग्राहक LPG आधार बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन का काम पूरा नहीं करेंगे, उन्हें सीधे अपने बैंक अकाउंट में LPG सब्सिडी का पैसा मिलना बंद हो सकता है. इसका मतलब है कि Indane Gas, Bharat Gas और HP Gas के ग्राहक LPG गैस सिलेंडर की बुकिंग और डिलीवरी तो जारी रख सकते हैं, लेकिन उन्हें सब्सिडी रिफंड के बिना LPG सिलेंडर की पूरी कीमत चुकानी पड़ सकती है.
सरकार का मकसद देश भर में फर्जी, डुप्लीकेट कनेक्शन और कमर्शियली अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहे घरेलू कनेक्शनों को सिस्टम से हटाना है. कमर्शियल सिलेंडर के रेट में बड़ा अंत हाेने के कारण कई रेस्टोरेंट्स, ढाबों या छोटे कारखानों में घरेलू सिलेंडरों का अवैध रूप से इस्तेमाल हो रहा है. सरकार आधार प्रमाणीकरण के जरिए यह सुनिश्चित करना चाहती है कि सब्सिडी का पैसा सीधे केवल पात्र और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचे. फर्जी कनेक्शन हटने से टैक्सपेयर्स के पैसों की बचत होगी.
अभी तक आधिकारिक रूप से यह बताया नहीं जा सकता है कि 30 जून की समय सीमा चूकने वाले ग्राहकों के LPG गैस कनेक्शन रद्द कर दिए जाएंगे. हालांकि, अगर आप 30 जून तक LPG eKYC काम नहीं निपटाते हैं, तो डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) स्कीम के तहत सब्सिडी का भुगतान रुक सकता है, लेकिन इससे LPG गैस कनेक्शन तुरंत रद्द नहीं होंगे. इसका असर LPG सिलेंडर की उपलब्धता या घरेलू गैस सप्लाई के बजाय LPG सब्सिडी की पात्रता पर पड़ने की उम्मीद है.
मोबाइल से ई-केवाईसी में दिक्कत आ रही हो, तो आप अपने नजदीकी गैा एजेंसी पर जाकर भी यह काम पूरा करा सकते हैं. इसके लिए अपने साथ गैस पासबुक, आधार कार्ड और अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर अपने साथ ले जाएं.
Petrol-Diesel Rate: क्या आज सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल? जानें आपके शहर में कितनी है ताजा कीमत