LPG Price Today: महंगाई के दौर में LPG सिलेंडर की कीमतें लोगों की जेब पर सीधा असर डालती हैं. ऐसे में अच्छी बात ये है कि 29 जून 2026 को तेल कंपनियों ने घरेलू और कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं किया है. यानी आज भी ग्राहकों को पुराने रेट पर ही सिलेंडर मिलेगा. हालांकि पिछले महीने घरेलू LPG सिलेंडर के दाम बढ़ाए गए थे, जिसके बाद लोगों का किचन बजट पहले ही बिगड़ा हुआ है. अब हर किसी को इंतजार है कि आखिर गैस सिलेंडर सस्ता कब होगा.
शहर अनुसार घरेलु गैस सिलेंडर (14 किलो) का दाम-
दिल्ली- ₹942
मुंबई- ₹941.50
कोलकाता- ₹968
चेन्नई- ₹957.50
लखनऊ- ₹979.50
पटना- ₹1,031.50
क्या आज सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल? जानें आपके शहर में कितनी है ताजा कीमत
शहर अनुसार कमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) का दाम-
दिल्ली- ₹3,113.50
मुंबई- ₹3,067.50
कोलकाता- ₹3,255.50
चेन्नई- ₹3,283
लखनऊ- ₹3,236
गैस इतनी महंगी क्यों है?
भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है. ऐसे में जब अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चा तेल और गैस महंगी होती है, तो उसका असर भारत में भी दिखाई देता है. पिछले कुछ समय में मिडिल ईस्ट तनाव और सप्लाई को लेकर चिंता की वजह से गैस की कीमतों पर दबाव बना हुआ था. यही वजह है कि जून में घरेलू सिलेंडर महंगा हुआ था.
1 जुलाई से 10, 20, 50 और 100 रुपए के पुराने नोट बंद होंगे? सरकार ने क्या कहा, जानें
क्या सस्ता हो सकता है LPG?
हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी जरूर आई है. अगर अंतरराष्ट्रीय बाजार में यही स्थिति बनी रहती है, तो आने वाले समय में गैस सिलेंडर की कीमतों में कुछ राहत मिल सकती है. हालांकि फिलहाल तेल कंपनियों की तरफ से ऐसा कोई संकेत नहीं मिला है.
कैसे चेक करें अपने शहर का रेट?
अगर आप अपने शहर का ताजा LPG रेट जानना चाहते हैं, तो इंडेन, HP गैस या भारत गैस की वेबसाइट पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं.