Petrol-Diesel Rate Today on June 29: देश में पेट्रोल-डीजल का दाम बढ़े हुए एक महीने से भी ज्यादा वक्त हो चुका है. भारत में पेट्रोल और डीजल की रिटेल स्तर पर कीमतें पिछले 34 दिनों से स्थिर हैं. कीमतों में आज 29 जून को भी कोई बदलाव नहीं हुआ है.
पिछली बार 25 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी की गई थी. उस दौरान सरकारी ईंधन कंपनियों ने पेट्रोल की कीमत में 2.61 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत में 2.71 रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था.
दिल्ली में पेट्रोल की कीमत अभी भी प्रति लीटर 100 रुपये से ज्यादा है. बीते 25 मई को हुई ताजा बढ़ोतरी के बाद अब इसकी कीमत 102.12 रुपये प्रति लीटर और डीजल की कीमत 95.20 रुपये प्रति लीटर है. मुंबई में भी पेट्रोल की कीमतें 110 रुपये के पार चली गई हैं- नई कीमतें पेट्रोल के लिए 111.21 रुपये और डीजल के लिए 97.83 रुपये प्रति लीटर हैं. बेंगलुरु, हैदराबाद और कोलकाता जैसे बड़े शहरों में पेट्रोल की कीमतें अभी भी 110 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा हैं, जबकि डीजल की कीमत 100 रुपये से कम है—सिवाय हैदराबाद के, जहां इसकी कीमत 103.82 रुपये है.
| शहर | पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) | डीजल की कीमत (प्रति लीटर) |
| दिल्ली | 102.12 रुपये | 95.20 रुपये |
| मुंबई | 111.21 रुपये | 97.83 रुपये |
| कोलकाता | 113.51 रुपये | 99.82 रुपये |
| भोपाल | 114.54 रुपये | 99.64 रुपये |
| गुरुग्राम | 103.32 रुपये | 95.51 रुपये |
| पटना | 113.35 रुपये | 99.36 रुपये |
| शिमला | 102.55 रुपये | 94.61 रुपये |
| चंडीगढ़ | 101.51 रुपये | 89.47 रुपये |
| पुणे | 111.52 रुपये | 98.15 रुपये |
बीते शुक्रवार को सुबह कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई और इस हफ्ते इसमें और बड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है. अमेरिका और ईरान के बीच कम हुए तनाव के चलते होर्मुज (Strait of Hormuz) से होकर सप्लाई की चिंता कम होना है. होर्मुज में फंसे तेल कं टैंकर अब वहां से निकल रहे हैं. ब्रेंट क्रूड फ्यूवर्स 19 सेंट या 0.25% गिरकर 75.07 डॉलर प्रति बैरल हो गया और US वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट भी 13 सेंट या 0.18% गिरकर 71.79 डॉलर प्रति बैरल हो गया.
गायों को बीयर पिलाकर सबसे अच्छा बीफ बनाएंगे मार्क जुकरबर्ग, Meta चीफ के नए बिजनेस ने चौंकाया