Salman Khan Movie: सलमान की फिल्म के लिए साउथ कोरिया से बुलाई गई एक्शन टीम, दिखेगा 'धुरंधर' जैसा कमाल
TV9 Bharatvarsh June 29, 2026 11:43 PM

Salman Khan And Nayanthara Movie: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की हर फिल्म का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. अब सलमान खान की एक एक्शन-ड्रामा फिल्म पर एक ऐसी जानकारी सामने आई है, जिसे सुनकर उनके तमाम चाहने वाले एक्साइटेड हो जाएंगे. ये तो हम सभी जानते हैं कि सलमान डायरेक्टर वामशी पेडिपल्ली के साथ एक एक्शन फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसका अभी टाइटल तो सामने नहीं आया, लेकिन फिलहाल उसे SVC63 कहा जा रहा है. नई जानकारी ये है कि इस फिल्म के लिए इसके प्रोड्यसूर दिल राजू ने साउथ कोरिया से एक एक्शन टीम बुलाई है.

ये एक एक्शन-ड्रामा फिल्म होने वाली है. ऐसे में मेकर्स इसमें किसी भी तरह की कोई कमी नहीं छोड़ना चाहते हैं. इसलिए ही मेकर्स ने कोरिया से टीम बुलवाई है. उस साउथ कोरियन एक्शन टीम को सी यंग ओह लीड करते हैं, जो मिस्टर ओह के नाम से भी मशहूर हैं. उनकी गिनती दुनियाभर के मशहूर और बड़े एक्शन डायरेक्टर्स में होती है. उनकी टीम इससे पहले बॉलीवुड में ‘धुरंधर’, ‘किल’ और ‘वॉर’ जैसी बड़ी फिल्मों पर काम कर चुकी है. ऐसे में जाहिर है कि ‘धुरंधर’ और बाकी इन फिल्मों के जैसा कमाल सलमान की फिल्म में भी होने की उम्मीद है.

सबसे बड़े एक्शन सीन पर मिस्टर ओह ने किया काम

मिस्टर ओह और उनकी टीम फिल्म पर लगातार काम कर रही है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया कि मिस्टर ओह ने फिल्म के एक सबसे बड़े एक्शन सीन पर काम किया है, जिसमें सलमान एक जबरदस्त और गुस्से वाले अवतार में दिखेंगे. ऐसा माना जा रहा है कि सिनेमाघरों में उस सीन पर जरूर सीटियां और तालियां बजेंगी.

कब रिलीज होगी सलमान खान की फिल्म?

जब से सलमान ने इस फिल्म का ऐलान किया है उसके बाद से लगातार इसकी चर्चा चल रही है. फिल्म की शूटिंग का काम भी जारी है. इस पिक्चर में नयनतारा फीमेल लीड रोल में नजर आने वाली हैं. ये फिल्म अगले साल ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. देखना होगा कि उससे पहले मेकर्स कब तक इस फिल्म के नाम का ऐलान करते हैं.

ये भी पढ़ें-

कोई पूछता नहीं था, मिलते थे छोटे-मोटे रोल, पंचायत ने इन 5 कलाकारों को बना दिया बड़ा स्टार

बॉलीवुड का वो खान, जिसने की 2 हॉरर फिल्में, दोनों पर लगा FLOP का ठप्पा, पर आज हैं कल्ट क्लासिक

इसके अलावा सलमान खान ‘मातृभूमि’ के नाम से भी एक फिल्म लेकर आने वाले हैं. ये फिल्म पहले इसी साल 17 अप्रैल को रिलीज होने के लिए तय थी, लेकिन पोस्टपोन कर दी गई. अब ये फिल्म कब तक रिलीज होगी, फिलहाल इसकी जानाकारी नहीं है. फैंस को इसकी नई रिलीज डेट अनाउंस होने का इंतजार है.

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.