शिलॉन्ग में राजा रघुवंशी मर्डर केस: हाईकोर्ट ने बरकरार रखी सोनम की जमानत
Indias News Hindi June 30, 2026 04:42 AM

शिलॉन्ग, 29 जून . मेघालय हाईकोर्ट ने Monday को शिलॉन्ग अदालत के उस आदेश को बरकरार रखा, जिसमें राजा रघुवंशी मर्डर केस की मुख्य आरोपी सोनम रघुवंशी को जमानत दी गई थी. अदालत ने राज्य Government की अपील को खारिज कर दिया.

जस्टिस डब्ल्यू. डिएंगडोह की एकल पीठ ने अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश (न्यायिक), शिलॉन्ग के अप्रैल 2026 के आदेश को चुनौती देने वाली राज्य Government की याचिका को खारिज कर दिया. इस आदेश में गिरफ्तारी में गंभीर प्रक्रियात्मक खामियां पाए जाने के बाद सोनम को जमानत दी गई थी.

हाईकोर्ट ने 10 जून को दोनों पक्षों की विस्तृत दलीलें सुनने के बाद अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. विस्तृत आदेश अभी आना बाकी है.

शिलॉन्ग कोर्ट ने जमानत देते समय कहा था कि जांच अधिकारियों ने गिरफ्तारी के आधार सही तरीके से नहीं बताए, जिससे आरोपी के बचाव के अधिकार पर असर पड़ा.

कोर्ट ने पाया कि गिरफ्तारी से जुड़े सभी दस्तावेज (जैसे गिरफ्तारी मेमो, चेकलिस्ट, अधिकारों की सूचना और केस डायरी के अंश) में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 403(1) लिखी गई थी, जबकि सही धारा 103(1) होनी चाहिए थी, जो हत्या से संबंधित है.

अभियोजन पक्ष ने इसे केवल टाइपिंग की गलती बताया, लेकिन अदालत ने कहा कि यही गलती सभी दस्तावेजों में लगातार पाई गई और आरोपी को औपचारिक रूप से ‘हत्या के आरोप’ की जानकारी नहीं दी गई थी.

राज्य Government ने हाईकोर्ट में दलील दी कि यह केवल प्रक्रियात्मक गलती थी और इससे आरोपी को कोई वास्तविक नुकसान नहीं हुआ.

सरकारी पक्ष ने कहा कि सोनम को हत्या के आरोप की जानकारी थी क्योंकि उसने गिरफ्तारी के दस्तावेजों पर हस्ताक्षर किए थे, वह मजिस्ट्रेट के सामने पेश हुई थी और उसके पास वकील भी था.

लेकिन हाईकोर्ट ने राज्य Government की दलील को स्वीकार नहीं किया और शिलॉन्ग कोर्ट का आदेश बरकरार रखते हुए सोनम को जमानत पर रहने की अनुमति दे दी.

यह मामला इंदौर के व्यवसायी राजा रघुवंशी की हत्या से जुड़ा है, जो मई 2025 में अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून पर मेघालय गए थे.

दोनों सोहरा (चेरापूंजी) यात्रा के दौरान लापता हो गए थे. बाद में राजा का शव वीसावडोंग फॉल्स के पास एक गहरी खाई से बरामद हुआ, जिसमें कई चोटों के निशान थे.

Police जांच में आरोप लगाया गया कि सोनम ने अपने कथित प्रेमी और अन्य लोगों के साथ मिलकर राजा की हत्या की साजिश रची थी.

इसके बाद सोनम को गिरफ्तार किया गया और अन्य आरोपियों को भी अलग-अलग राज्यों से पकड़ा गया. जांच पूरी होने के बाद Police ने अदालत में चार्जशीट दाखिल कर दी है और मामला फिलहाल ट्रायल में है.

एएमटी/डीकेपी

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.