क्या घर तक सिलेंडर पहुंचाना एजेंसी की जिम्मेदारी है? जानें डिलीवरी से जुड़े जरूरी नियम
शैलजा पांडे July 01, 2026 05:12 AM

LPG Cylinder Delivery Update: LPG सिलेंडर का इस्तेमाल तो ज्यादातर लोग करते हैं, लेकिन इससे जुड़े कई जरूरी नियमों की जानकारी अब भी लोगों को नहीं होती. अगर आप भी एलपीजी सिलेंडर का उपयोग करते हैं तो जानते ही होंगे कि सिलेंडर बुक करने के कुछ दिन बाद आपके रजिस्टर्ड एड्रेस पर डिलीवर कर दिया जाता है, लेकिन इसके बाद भी कई लोग गैस एजेंसी से सिलेंडर लेने के लिए कई किलोमीटर दूर जाने को मजबूर होते हैं. ऐसे में LPG डिलीवरी से जुड़े अपने अधिकार और जरूरी नियमों की जानकारी होना बेहद जरूरी है, ताकि आपको किसी प्रकार की दिक्कत न हो.

सिलेंडर डिलीवरी को लेकर क्या है नियम?

LPG डिस्ट्रीब्यूटर आपके रजिस्टर्ड पते पर सिलेंडर की होम डिलीवरी करते हैं. इनकी जिम्मेदारी होती है कि यह घरेलू और कमर्शियल यूजर्स तक गैस सिलेंडर की डिलीवरी करें. डिलीवरी से जुड़ा सबसे जरूरी नियम यह है कि डिस्ट्रीब्यूटर की जिम्मेदारी होती है कि वह भरा हुआ सिलेंडर ग्राहक के रजिस्टर्ड एड्रेस तक पहुंचाए और साथ ही वहां से खाली सिलेंडर वापस लाए. यानी मतलब साफ है कि सामान्य परिस्थितियों में ग्राहक को खुद एजेंसी जाकर सिलेंडर लाने की जरूरत नहीं है.

ट्रेन मिस होने पर डूबेंगे नहीं टिकट के पैसे, बस समय पर करना होगा ये काम, मिल जाएगा रिफंड

डिलीवरी के एक्स्ट्रा चार्ज देना पड़ेगा?

  • घरेलू गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी के लिए डिलीवरी बॉय को कोई भी एक्स्ट्रा चार्ज नहीं देना होता है.
  • तेल कंपनियों के नियमों के मुताबिक, डिलीवरी चार्ज पहले से ही सिलेंडर की कुल कीमत में जुड़ा होता है.
  • लेकिन 5 किलो वाला छोटू सिलेंडर लेते समय डिलीवरी के 25 रुपये देने का नियम है.
  • कई बार डिलीवरी बॉय ज्यादा मंजिल पर सिलेंडर पहुंचाते हैं तो आप अपनी मर्जी से उन्हें टिप दे सकते हैं. 

खुद सिलेंडर लाने पर मिलेगी छूट या नहीं? 

  • अगर किसी खास परिस्थिति में ग्राहक खुद डिस्ट्रीब्यूटर के गोदाम से सिलेंडर लाता है तो क्या उसे छूट मिलेगी.
  • नियमों के तहत उसे सिलेंडर की कीमत में कुछ छूट मिल सकती है.
  • लेकिन ध्यान रहें, राजीव गांधी ग्रामीण LPG वितरक के यूजर्स को यह सुविधा नहीं मिलेगी.
  • इन्हें पूरी कीमत चुकानी पड़ती है.

फ्री राशन पाने के लिए कैसे करें आवेदन? जानिए PMGKY का रजिस्ट्रेशन प्रोसेस स्टेप बॉय स्टेप

गैस एजेंसी सिलेंडर डिलीवर करने से मना करें तो क्या करें?

  • घरेलू गैस सिलेंडर की डिलीवरी करना कंपलसरी है.
  • अगर गैस एजेंसी आपको सिलेंडर की डिलीवरी देने से मना कर दें तो आप संबधित कंपनी के टोल फ्री नंबर पर कॉल करे.
  • साथ ही आप गैस कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर भी शिकायत दर्ज कर सकते हैं.
  • इसके अलावा आप मोबाइल ऐप की मदद से भी शिकायत कर सकते हैं. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.