क्या आज सस्ता हुआ है पेट्रोल-डीजल? घर से निकलने से पहले चेक करें आज का फ्यूल रेट
अरिजीता सेन July 01, 2026 05:42 PM

Petrol-Diesel Rate Today on July 1: आज 1 जुलाई, 2026 को ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है. कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे ग्लोबल क्रूड ऑयल की कीमतों और करेंसी एक्सचेंज रेट में होने वाले बदलावों के आधार पर अपडेट की जाती हैं. आज महीने की पहली तारीख को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कमी आने की संभावना थी क्योंकि अमेरिका और ईरान के बीच चल रही शांति वार्ता से युद्ध का खतरा टलता नजर आ रहा है, होर्मुज (Strait of Hormuz) में फंसे तेल टैंकर भी सुरक्षित तरीके से निकल रही हैं. इसके चलते क्रूड ऑयल की कीमतें भी कम हुई हैं.

कितना सस्ता हुआ क्रूड ऑयल?

अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल की कीमतें लगातार कम होती जा रही हैं. फिलहाल इसकी कीमत 71.60 से 72.40 डॉलर प्रति बैरल के लेवल पर है. फरवरी में ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले के चलते वैश्विक तनाव चरम पर पहुंचने की स्थिति में जब क्रूड ऑयल की कीमतें अपने हाई लेवल पर पहुंच गई थीं, तब भी इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL)और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) जैसी कंपनियों को घरेलू उपभोक्ताओं के लिए कीमतें स्थिर रखकर खुद नुकसान उठाया. अब ये सरकारी कंपनियां पहले हुए अपने नुकसान की भरपाई कर रही हैं.  

शहरवार पेट्रोल-डीजल की कीमतें

शहर  पेट्रोल की कीमत (प्रति लीटर) डीजल की कीमत (प्रति लीटर)
दिल्ली   102.12 रुपये 95.20 रुपये
मुंबई  111.21 रुपये 97.83 रुपये
कोलकाता 113.51 रुपये 99.82 रुपये
भोपाल 114.54 रुपये 99.64 रुपये
गुरुग्राम 103.32 रुपये 95.51 रुपये
पटना  113.35 रुपये  99.36 रुपये
शिमला 102.55 रुपये 94.61 रुपये
चंडीगढ़  101.51 रुपये  89.47 रुपये
पुणे  111.52 रुपये 98.15 रुपये

क्यों रेट कम होने की थी संभावना?

कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के राजनयिक प्रतिनिधिमंडलों के बीच दीर्घकालिक शांति समझौते के लिए नए सिरे से बातचीत शुरू हो गई है. इससे खाड़ी देशों में युद्ध का खतरा कम हो गया है. इस बीच, अमेरिका की नाकेबंदी हटाए जाने के बाद होर्मुज (Strait of Hormuz) से तेल की बंपर सप्लाई होने लगी है. ईरान ने पिछले कुछ दिनों में इसी समुद्री रास्ते से 40 मिलियन (4 करोड़) बैरल से अधिक तेल अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में भेजा है. इसके अलावा, रूसी तेल के निर्यात में भी इन दिनों उछाल आया है. इसके चलते समुद्र में तेल की जहाजों की आवाजाही पहले के मुकाबले कहीं बढ़ गई हैं.  

:

E20 Policy: इथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, BPCL को मिली राहत, केंद्र समेत 24 पक्षों को भेजा नोटिस 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.