LPG Rate Today: खुशखबरी! 183.50 रुपए सस्ता हुआ एलपीजी, जानें 14 और 19 किलो वाले गैस सिलेंडर का ताजा रेट
सृष्टि July 01, 2026 05:42 PM

LPG Rate Today: जुलाई की शुरुआत ही खुशखबरी के साथ हुआ है. 1 जुलाई 2026 की सुबह को तेल कंपनियों ने घरेलू गैस सिलेंडर के रेट तो पुराने ही रखे लेकिन कमर्शियल गैस सिलेंडर को सस्ता कर दिया है. जी हां, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम सीधा 183 रुपए 50 पैसे कम हो गए हैं. ऐसे में आम लोगों को बड़ी राहत मिली है. यहां से आप घरेलु और कमर्शियल गैस सिलेंडर के ताजा दाम की पूरी लिस्ट देख सकते हैं. 

घरेलू गैस सिलेंडर के ताजा रेट- 

  • दिल्ली- 942
  • नोएडा- 939
  • चंडीगढ़- 951
  • मुंबई- 941
  • पटना- 1031
  • कोलकाता- 968
  • चेन्नई- 957.50
  • हैदराबाद- 994
  • लखनऊ- 979.50

2 मिनट Maggi पर बड़ी खबर, कंपनी ने लिया बड़ा फैसला, दाम वही लेकिन पैकेट से...

कमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट- 

  • दिल्ली- 2930
  • नोएडा- 2930
  • चंडीगढ़- 2952.5
  • मुंबई- 2883.50
  • पटना- 3043.50
  • कोलकाता- 3071.50
  • चेन्नई- 3099.50
  • हैदराबाद- 3183.50
  • लखनऊ- 3052.50

1 जुलाई से बदले LPG नियम- 

सरकार ने हाल ही में गैस सिलेंडर को लेकर कुछ नए नियम भी लागू किए हैं. अब शहरी इलाकों में 25 दिन बाद ही अगली बुकिंग होगी और गांव के इलाकों में 45 दिन बाद बुकिंग होगी. साथ ही गैस सिलेंडर की डिलीवरी के लिए OTP जरूरी होगा और e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन बंद हो सकता है. 

इथेनॉल आवंटन पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, BPCL को मिली राहत, केंद्र समेत 24 पक्षों को भेजा नोटिस

मिडिल ईस्ट तनाव, सप्लाई की चिंता और अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ती कीमतों की वजह से LPG महंगी बनी हुई है. भारत अपनी जरूरत का बड़ा हिस्सा विदेशों से खरीदता है, इसलिए ग्लोबल मार्केट का सीधा असर यहां दिखाई देता है. हालांकि, हाल के दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी नरमी जरूर आई है. अगर यही ट्रेंड आगे भी जारी रहता है तो आने वाले महीनों में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम भी कम हो सकते हैं. 

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.