भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 आज है. भारत पर अतिरिक्त दबाव होगा, क्योंकि आयरलैंड दौरे से टीम इंडिया 0-2 से सीरीज हारकर आ रही है. श्रेयस अय्यर की बतौर कप्तान पहली सीरीज अच्छी नहीं रही, जिसमें गेंदबाज कुछ खास नहीं कर पाए और बल्लेबाजी फ्लॉप रही. खुद कप्तान का बल्ला नहीं चला, संजू सैमसन, ईशान किशन फ्लॉप रहें. वैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने के लिए कप्तान और कोच को खूब आलोचना झेलनी पड़ी. क्या आज 15 वर्षीय बल्लेबाज का डेब्यू होने जा रहा है? जानिए भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 कितने बजे शुरू होगा, इसका लाइव प्रसारण भारत में कहां होगा.
आज का सबसे बड़ा सवाल यही है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी. टॉस किसने जीता से ज्यादा लोग उत्सुक भारत की प्लेइंग 11 जानने को होंगे, कि क्या इसमें वैभव सूर्यवंशी का नाम शामिल है या नहीं. पिछली सीरीज में उन्हें नहीं खिलाने और फिर हारने के कारण कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर की खूब आलोचना हुई थी. इसे देखते हुए लग रहा है कि इंग्लैंड में वैभव को पहले मैच में खिलाया जा सकता है.
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 मैच रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा, जिसे एमिरेट्स डरहम इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड के नाम से भी जाना जाता है. भारत का इस ग्राउंड पर पहला टी20 मैच है, इंग्लैंड ने यहां खेले 5 टी20 इंटरनेशनल मैचों में से 3 में जीत दर्ज की है और 2 हारे हैं.
भारत बनाम इंग्लैंड पहला टी20 भारतीय समयनुसार रात को 10 बजे से शुरू होगा. 9:30 बजे टॉस होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क के चैनल पर होगा.
भारत बनाम इंग्लैंड पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर होगी.