Lenovo Tab Plus Gen 2 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. खूबियों की बात करें तो ये नया टैबलेट मीडियाटेक डाइमेंसिटी प्रोसेसर, 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी तक स्टोरेज के साथ आता है. इसके अलावा आपको इस टैबलेट में JBL इंजीनियर्ड 9 स्पीकर सिस्टम मिलेगा जिसे Dolby Atmos के साथ ट्यून किया गया है. कंपनी ने लंबे बैकअप के लिए इसमें 10,200mAh की बड़ी बैटरी को भी शामिल किया है. इस टैबलेट में 360 डिग्री घूमने वाला किकस्टैंड है, जिससे यूजर्स हैंगिंग मोड, स्टैंड मोड, थिएटर मोड और लीन मोड जैसे कई तरीकों से कंटेंट देख सकते हैं.
इसमें ब्लूटूथ स्पीकर मोड भी है, जिससे टैबलेट एक स्टैंडअलोन स्पीकर की तरह काम कर सकता है और यूज़र्स सीधे अपने स्मार्टफ़ोन से म्यूज़िक या पॉडकास्ट स्ट्रीम कर सकते हैं. किकस्टैंड पर रखकर चार्ज करते समय, स्टैंडबाय मोड में यह टैबलेट डिजिटल फ़ोटो फ़्रेम या घड़ी की तरह काम करेगा.
Lenovo Tab Plus Gen 2 Price in Indiaइस लेनोवो टैबलेट के 8 जीबी रैम और 128 जीबी वेरिएंट की कीमत 35,999 रुपए है, अगर आप 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट खरीदते हैं तो आपको 38,999 रुपए खर्च करने होंगे. इस टैबलेट को आप सेलेस्टियल व्हाइट रंग में लेनोवो की ऑफिशियल वेबसाइट, ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म और रिटेल स्टोर्स से खरीद पाएंगे.
Lenovo Tab Plus Gen 2 Specificationsये भी पढ़ें- 365 दिन तक ‘Unlimited Data’ का फायदा, आ गया ये नया रिचार्ज प्लान