Oppo Reno 16 और Reno 16c का प्राइस लीक, भारत में इतनी हो सकती है कीमत
TV9 Bharatvarsh July 01, 2026 10:43 PM

Oppo Reno 16 Series कल यानी 2 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च होने वाली है. इस सीरीज को अमेजन, कंपनी की साइट और ऑफलाइन रिटेलर्स पर बेचा जाएगा, इस सीरीज में Reno 16 और Reno 16c को उतारा जाएगा. इसी के साथ कंपनी Oppo Bubble नाम के एक नए मैग्नेटिक कैमरा एक्सेसरी को भी लाएगी. अब ऑफिशियल लॉन्च से पहले इन दोनों ही स्मार्टफोन्स की कीमत लीक हो गई है जिससे इस बात का संकेत मिलता है कि ये मॉडल्स किस सेगमेंट में उतारे जाएंगे.

Oppo Reno 16 Series Price (लीक)

लेटेस्ट लीक्स के मुताबिक, ओप्पो रेनो 16 की कीमत 59,999 रुपए (Oppo Reno 16 Price in India) और रेनो 16सी की कीमत 49,999 रुपए (Reno 16c Price in India) से शुरू हो सकती है. पिछले मॉडल्स की तुलना नए मॉडल की कीमत ज्यादा होने के संकेत हैं, याद दिला दें कि रेनो 15 को 45999 रुपए की शुरुआती कीमत, वहीं रेनो 15सी को 34999 रुपए की शुरुआती कीमत में उतारा गया था. पार्ट्स की कीमतें बढ़ने की वजह से धीरे-धीरे स्मार्टफोन्स महंगे होने लगे हैं.

Oppo Reno 16 Specifications (संभावित)

डिजिट के अनुसार, इस फोन में Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर होगा जो रेनो 15 में भी इस्तेमाल हुआ है, साथ ही इस डिवाइस में 12 जीबी तक रैम और 256 जीबी स्टोरेज मिलेगी. इस हैंडसेट में 6.32 इंच फुल एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट, 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस, 50MP ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप जिसमें वाइड, अल्ट्रावाइड और 3.5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला टेलीफोटो लेंस मिल सकता है. 50MP का फ्रंट कैमरा भी मिल सकता है, इसके अलावा पहले लीक हुई जानकारी के अनुसार, इसमें 80W चार्जिंग के साथ 6700mAh की बैटरी हो सकती है.

Oppo Reno 16c Specifications (संभावित)

इस ओप्पो मोबाइल फोन में 6.57 इंच एमोलेड डिस्प्ले, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट, 1400 निट्स पीक ब्राइटनेस, मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7300 एनर्जी प्रोसेसर, 7000 एमएएच बैटरी और 80 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा. फोन में मिलने वाले फीचर्स की सटीक जानकारी कल लॉन्च के दौरान सामने आएगी.

ये भी पढ़ें- WhatsApp Username पर ‘संकट’, फ्रॉड के खतरे को लेकर सरकार ने कसी कमर

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.