NEET-PG 2026 की डेट तय, 30 अगस्त को होगी परीक्षा; आवेदन आज से शुरू
रजनी उपाध्याय July 02, 2026 12:12 AM

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशंस इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) की तरफ से NEET-PG 2026 की एग्जाम डेट का ऐलान कर दिया गया है. अब यह परीक्षा 30 अगस्त 2026 को देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी. काफी समय से उम्मीदवार परीक्षा की तारीख का इंतजार कर रहे थे. परीक्षा कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) मोड में आयोजित होगी.

NEET-PG 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 1 जुलाई 2026 से होने जा रहे हैं. इच्छुक उम्मीदवार 21 जुलाई 2026 रात 11:55 बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आखिरी समय में वेबसाइट पर ज्यादा ट्रैफिक की संभावना रहती है, इसलिए उम्मीदवारों को समय रहते आवेदन करने की सलाह दी गई है.

11 अगस्त को मिलेगी एग्जाम सिटी की जानकारी

आवेदन के बाद उम्मीदवारों को 11 अगस्त 2026 को यह जानकारी दी जाएगी कि उनका परीक्षा केंद्र किस शहर में होगा. इससे अभ्यर्थियों को यात्रा और ठहरने की योजना बनाने के लिए पर्याप्त समय मिल जाएगा.

कब आएगा रिजल्ट?

NBEMS के जारी कार्यक्रम के अनुसार NEET-PG 2026 का रिजल्ट 30 सितंबर 2026 को घोषित किया जाएगा. परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को इसके बाद काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने का मौका मिलेगा.

एक नजर में पूरा शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन शुरू: 1 जुलाई 2026 (शाम 5 बजे)
आवेदन की अंतिम तारीख: 21 जुलाई 2026 (रात 11:55 बजे)
एग्जाम सिटी की जानकारी: 11 अगस्त 2026
परीक्षा की तारीख: 30 अगस्त 2026
रिजल्ट: 30 सितंबर 2026

NEET PG क्या है?

अगर आप एमबीबीएस के बाद एमडी (MD), एमएस (MS) या पीजी डिप्लोमा करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आपको NEET PG परीक्षा पास करनी होगी. देशभर में इन मेडिकल पोस्टग्रेजुएट कोर्सों में दाखिले के लिए यही एक कॉमन एंट्रेंस एग्जाम है. यानी अलग-अलग राज्यों या निजी मेडिकल कॉलेजों में एडमिशन के लिए अलग परीक्षा देने की जरूरत नहीं होती.

यह भी पढ़ें - Bihar Kendriya Vidyalaya: बिहार के 18 जिलों को केंद्रीय विद्यालय की सौगात, हाईटेक सुविधाएं से लैस होंगे नए स्कूल 

NEET PG में वही उम्मीदवार शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने मान्यता प्राप्त संस्थान से MBBS की डिग्री हासिल की हो या प्रोविजनल MBBS पास सर्टिफिकेट प्राप्त किया हो. इसके साथ ही उम्मीदवार के पास NMC, पूर्व मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) या राज्य मेडिकल काउंसिल से जारी स्थायी या अस्थायी रजिस्ट्रेशन होना जरूरी है.

अलग से कोई परीक्षा नहीं होगी

NEET PG लागू होने के बाद से कोई भी राज्य सरकार, निजी मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय अपने MD, MS या PG डिप्लोमा कोर्स में प्रवेश के लिए अलग प्रवेश परीक्षा आयोजित नहीं कर सकता है.

NEET PG 2026 के लिए ऐसे करें रजिस्ट्रेशन

स्टेप 1: कैंडिडेट्स सबसे पहले NBEMS की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.
स्टेप 2: फिर होमपेज पर "NEET PG 2026" या "Application Link" पर क्लिक करें.
स्टेप 3: इसके बाद "New Registration" पर क्लिक करके अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और अन्य जरूरी जानकारी भरें.
स्टेप 4: अब रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद मिले User ID और Password से लॉगिन करें.
स्टेप 5: इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई डिटेल्स भरें.
स्टेप 6: फिर फीस जमा करें.
स्टेप 7: सभी जानकारी एक बार अच्छी तरह देख कर सबमिट बटन पर क्लिक करें.

यह भी पढ़ें -  ​पैसों की होगी बरसात, देश की इस नामी यूनिवर्सिटी में निकली बड़ी भर्ती; पढ़ें डिटेल्स

© Copyright @2026 LIDEA. All Rights Reserved.