फिल्म प्रोड्यूसर बोनी कपूर ने पहली शादी मौना शौरी संग की थी. इस शादी से उन्हें दो बच्चे अर्जुन और अंशुला हैं. हालांकि, बोनी और मोना का रिश्ताय ज्यादा चल नहीं पाया और उन्होंने तलाक ले लिया. बोनी ने फिर दूसरी शादी श्रीदेवी संग की. श्रीदेवी बोनी से शादी से पहले बोनी के घर गेस्ट के तौर पर रहने गई थीं.
Chanda Kochhar संग बातचीत में बोनी ने उस पल को याद किया जब श्रीदेवी उनके घर गेस्ट के तौर पर रहने आई थीं. उन्होंने श्रीदेवी और अर्जुन के बीच की बॉन्डिंग को लेकर भी बात की.
अर्जुन और श्रीदेवी का कैसा था रिश्ता?
बोनी कपूर ने कहा, 'जब श्रीदेवी मेरे घर आई थी रहने के लिए, जब बम ब्लास्ट हुआ था उस वक्त अर्जुन संग उनकी खूब जमती थी. अर्जुन उनके फेवरेट थे. उस वक्त श्रीदेवी हमारे घर गेस्ट के तौर पर रहने आई थीं. उन्हें नहीं पता था कि क्या हो रहा है. मुझे वो दिन साफतौर पर याद हैं. लेकिन कभी कभी चीजें वैसे नहीं होती हैं जैसा आप प्लान करते हैं.'
View this post on Instagram
करिश्मा कपूर ने किराए पर दिया अपना करोड़ों का आलीशान घर, हर महीने कमाएंगी लाखों रुपये
आगे चलकर अर्जुन और श्रीदेवी के बीच के रिश्ते में खटास आ गई थी. हालांकि, अब अर्जुन का श्रीदेवी की दोनों बेटियों संग काफी अच्छा बॉन्ड है. मालूम हो कि बोनी ने 1996 में श्रीदेवी संग शादी की थी. इस शादी से उन्हें दो बेटियां हैं. बड़ी बेटी का नाम जाह्नवी कपूर है और छोटी बेटी का नाम खुशी कपूर है.
बता दें कि बोनी की दोनों पत्नियां अब इस दुनिया में नहीं हैं. पहली पत्नी मोना का 25 मार्च 2012 में निधन हो गया था. उनकी डेथ मल्टी ऑर्गन फेल्योर की वजह से हुआ था.
वहीं श्रीदेवी का निधन 24 फरवरी 2018 में हुआ था. उनका निधन दुबई में हुआ थ. यहां वो अपने फैमिली रिश्तेदार की शादी में गई थीं. बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई थी.