भारतीय टीम के सामने 1 जुलाई से नई चुनौती होगी. आयरलैंड के हाथों 0-2 से हार झेलकर आ रही टीम इंडिया के सामने अब इंग्लैंड है. पांच टी20 मैचों की सीरीज का आगाज 1 जुलाई से हो रहा है और पहला मैच चेस्टर ली स्ट्रीट के रिवरसाइड ग्राउंड पर खेला जाएगा.
एक तरफ भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन चर्चा का विषय बना होगा. दूसरी ओर इंग्लैंड में बड़े-बड़े धुरंधरों की कमी नहीं है. यहां देख लीजिए इंग्लैंड के कौन से 11 खिलाड़ियों, श्रेयस अय्यर की कप्तानी की कड़ी परीक्षा ले सकते हैं. इंग्लैंड की टीम में टॉप ऑर्डर से लेकर गेंदबाजी अटैक तक अनुभव और युवा जोश का बेजोड़ मिश्रण है.
श्रेयस अय्यर और उनकी सेना के सामने सबसे बड़ी चुनौती कप्तान हैरी ब्रूक होंगे. टी20 कप्तान बनने के बाद ब्रूक का जीत प्रतिशत 82.35 का है. उनकी कप्तानी में इंग्लैंड ने 19 टी20 मैचों में 14 जीत दर्ज की हैं.
किन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है इंग्लैंड
ओपनिंग में फिल साल्ट और जोस बटलर की अनुभवी जोड़ी होगी और नंबर-3 खुद कप्तान हैरी ब्रूक संभाल रहे होंगे. वहीं जैकब बैथेल की हालिया फॉर्म अच्छी नहीं रही है, लेकिन वो जब भारत के खिलाफ आखिरी बार खेले थे तो 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी. वहीं पांचवें क्रम पर टॉम बैन्टन आ सकते हैं, जिन्होंने खासतौर पर इस साल मिडिल ऑर्डर में धुआंधार बल्लेबाजी की है.
इंग्लैंड की टीम में विश्व स्तरीय ऑलराउंडर खिलाड़ियों की कमी नहीं है. विल जैक्स, सैम कर्रन और लियाम डॉसन की प्लेइंग इलेवन में जगह लगभग तय है. वहीं साकिब महमूद करीब डेढ़ साल के बाद कोई टी20 मैच खेल सकते हैं. महमूद आखिरी बार जनवरी 2025 में भारत के खिलाफ कोई टी20 मैच खेले थे, जिसमें उन्होंने 3 विकेट चटकाए थे.
जोफ्रा आर्चर इस सीरीज का हिस्सा नहीं हैं. ल्यूक वुड पेस अटैक को लीड कर सकते हैं और तेज गेंदबाजी में उन्हें साकिब महमूद और सैम कर्रन का साथ मिल सकता है.
इंग्लैंड की संभावित प्लेइंग इलेवन: जोस बटलर, फिल साल्ट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बैथेल, टॉम बैन्टन, विल जैक्स, सैम कर्रन, लियाम डॉसन, साकिब महमूद, आदिल रशीद, ल्यूक वुड
विराट कोहली के भतीजे आर्यवीर की ऑक्शन में लगी बोली, मिली बड़ी रकम; इस टीम ने खरीदा
ईशान किशन बने दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज, दूसरे भारतीय को हुआ नुकसान; पाक बल्लेबाज भी रेस में